केरेगांव के जंगल में जुए का बड़ा नेटवर्क! रोज बदल रही लोकेशन, ताकि पुलिस को न लगे भनक
राजेश चावला
आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _ धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर जुए का फड़ संचालित होने के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शातिर संचालक रंजीत कथित तौर पर रोजाना जंगलों में अलग-अलग स्थान बदलकर जुए का संचालन कर रहा है, जिससे पुलिस की नजर से बचा जा सके........ और क्षेत्र में हो रहे इस खेल की भनक न लग सके ...... संचालक द्वारा विशेष रणनीति अपनाते हुवे खिलाड़ियों को लाने-ले जाने के लिए वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। सूत्र बताते है कि खिलाड़ियों से एक हजार रुपये प्रवेश शुल्क और जीत की राशि पर 10 प्रतिशत तक नाल (कमीशन) लिया जाता है। सूत्रों के मुताबिक, धमतरी, कुरूद, भाखरा, मगरलोड, गरियाबंद और बालोद क्षेत्र से रोजाना 40 से 50 जुआरियों को वाहनों से जंगल तक लाया जाता है। यह भी दावा किया जा रहा है कि रास्ते में खिलाड़ियों के मोबाइल फोन बंद करा दिए जाते हैं, ताकि जुए के फड़ की लोकेशन किसी तक न पहुंच सके.......जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे से खिलाड़ियों को एकत्र किया जाता है और दोपहर 1 बजे से देर शाम तक लाखों रुपये का दांव लगाए जा रहे ......।

0 Comments