लालबगीचा में नाली निर्माण पर सवाल, सरियों के गैप को लेकर उठे आरोप

लालबगीचा में नाली निर्माण पर सवाल, सरियों के गैप को लेकर उठे आरोप

आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी। नगर निगम के 40 वार्डों में विकास कार्य जारी हैं। इसी बीच लालबगीचा एक बार फिर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा में है। वार्ड के प्रवेश मार्ग पर बन रही नाली में मानकों की अनदेखी किए जाने का आरोप जागरूक  लोगों ने लगाया है।

निर्माण के दौरान नाली की मजबूती के लिए बिछाई जा रही सरियों के बीच निर्धारित दूरी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी  के अनुसार, एस्टीमेट में सरियों के बीच 6 इंच का गैप निर्धारित है, जबकि मौके पर कहीं 7 से 8, कहीं 8 से 9 और कहीं 9 से 10 इंच तक की दूरी दिखाई दे रही है। कार्यस्थल पर मौजूद मुंशी ने भी सरियों के बीच अलग-अलग दूरी होने की बात स्वीकार की। मौके पर संबंधित जिम्मेदार अधिकारी की मौजूदगी नहीं होने से निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ढलाई के दौरान जाली ( हन्नी कॉम्ब )दिखाई देने से निर्माण सामग्री और गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया गया है। जिसकी जांच जरूरी है 

पहले भी आंगनबाड़ी निर्माण पर उठे थे सवाल

लालबगीचा में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। आंगनबाड़ी भवन निर्माण में अनियमितता की शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच की थी और शिकायत सही पाए जाने पर काम रोके जाने की बात सामने आई थी। अब दोबारा आंगनबाड़ी का काम शुरू होने पर  सवाल उठ रहा है कि पूर्व शिकायत में जिम्मेदार ठेकेदार पर क्या कार्रवाई हुई और उसी के बाद दोबारा निर्माण कैसे शुरू हुआ। जिसको  लेकर चर्चा का बाजार गर्म है ..... जागरूक लोगों ने नाली और आंगनबाड़ी दोनों निर्माण कार्यों की तकनीकी जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में काम कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि नगर निगम इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है।




Post a Comment

0 Comments