उमेश बने संयोजक तो प्रवीण को मिली सह संयोजक की जिम्मेदारी



धमतरी: किसी भी समाज की असली ताकत उसकी युवा और महिला शक्ति होती है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए तहसील साहू संघ धमतरी ग्रामीण के युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, जिसके तहत लगभग 50 युवाओं को महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व सौंपे गए हैं।

संरक्षक श्री गोपाल साहू एवं श्री मेवालाल साहू, अध्यक्ष श्री चिरौंजीलाल साहू तथा सचिव श्री हिरेंद्र साहू की विशेष अनुशंसा पर यह नई कार्यकारिणी गठित की गई है। इस विस्तार में संगठन को मजबूती देते हुए उमेष कुमार साहू को संयोजक तथा प्रवीण साहू को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों और सभी युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही, युवाओं को सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निरंतर आगे बढ़ने के लिए बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।


Post a Comment

0 Comments