जंगलों में फिर सजने लगी कथित जुआ फड़, तीन थाना क्षेत्रों के जंगलों में रोजाना लाखों के दांव की चर्चा
राजेश चावला
आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी_ जिले के जंगलों में एक बार फिर कथित रूप से बड़े पैमाने पर ताशपत्ती के जुए का खेल संचालित होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि पहले सक्रिय रहे कुछ पुराने चेहरे और उनके सहयोगी फिर से इस अवैध गतिविधि में सक्रिय हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, मगरलोड, दुगली तथा केरेगांव केरेगांव क्षेत्र के जंगल इन दिनों कथित जुआ फड़ों के लिए पसंदीदा ठिकाने बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि धमतरी सहित आसपास के लगभग पांच जिलों से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां पहुंच रहे हैं और लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा है।
चर्चा यह भी है कि कथित रूप से फड़ संचालन के एवज में करीब 15 प्रतिशत तक नाल (कमीशन) वसूला जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि खिलाड़ियों को लाने-ले जाने के लिए अलग-अलग वाहन और लोग सक्रिय रहते हैं तथा जंगल के भीतर भोजन, शराब, सिगरेट और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की जाती है।
लगातार लग रहे कथित जुआ फड़ों को लेकर क्षेत्र में कई सवाल उठ रहे हैं। यदि रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का जंगलों में जमावड़ा हो रहा है, तो क्या इसकी जानकारी संबंधित थाना क्षेत्रों और पुलिस अधिकारियों को नहीं है? या फिर कार्रवाई के स्तर पर कोई कमी है? यही सवाल अब जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब है कि पूर्व में भी जंगलों में जुआ संचालन को लेकर कई बार शिकायतें और चर्चाएं सामने आती रही हैं। जिसे पर सुर्खिया बाहर आने पर कार्यवाही तय हुई थी और धमतरी sp सूरज सिंह परिहार ने सख्ती दिखाते हुवे ऐसे अनैतिक कार्य पर लगाम कस कर इसे पूरी तरह से बंद करवाया है साथ ही किसी भी तरह के अनैतिक कार्य के संचालन पर सख्त से सख्त कार्यवाही के आदेश जारी किए थे .... पर एक बार फिर ऐसी गतिविधियां संचालित होने के खबरें सुर्खियां बटोर रही ,जिस पर लगाम लगाने की नितान्त आवश्यकता बन गई है....

0 Comments