सदगुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का चालीहा महोत्सव 9 जून से 19 जुलाई तक
40 दिन भक्ति, संयम-साधना, सदाचार -सेवा -सद्भाव,भजन -कीर्तन सत्संग-प्रवचन के अनुपम संगम से स्वामी टेऊँराम महाराज की स्मृति में सजेगा आध्यात्मिक दरबार
चालीहा महोत्सव के दौरान दिनांक 15 जून से 19जून तक आचार्य श्री का पंच दिवसीय 85वाँ वर्सी उत्सव भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा अवतारी पुरुष आचार्य श्री का अमरापुर से आगमन एवं प्रस्थान दोनों उसी तिथि एवं माह में हुआ था अल्प आयु 55 वर्ष में अमरापुर प्रस्थान हुआ चुंकि जन्म पुरुषोत्तम मास में हुआ था इसलिए 30 दिन का अंतर अनुभव होता हैं
समाज को सुसंस्कारों से परिपूर्ण अनुशासित जीवन जीने की मिलेगी प्रेरणा
चालीहा महोत्सव में दिनांक 9 जून से 19 जुलाई तक प्रतिदिन रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक भजन कीर्तन सत्संग एवम् आचार्य श्री का स्वामी टेऊॅंराम चालीसा का पाठ किया जाएगा चलीहा महोत्सव के 40 दिन तक सभी गुरुभक्तों को श्री प्रेम प्रकाश आश्रम में सुबह एवं रात्रि दोनों समय नित्य नियम पूर्वक पाठ में हिस्सा लेकर एवं कोई न कोई एक शुभ कर्म जैसे प्रतिदिन गुरुमहाराज जी के समक्ष दीप जलाकर आराधना करना, 40 दिन तक यथा सम्भव कोई न कोई एक परोपकार का कार्य करना, सबसे मीठा बोलना,क्रोध न करना, निंदा न करना किसी का भी अहित नहीं करना मांसाहार मदिरापान का त्याग करना आदि इस प्रकार व्रत नियम जितना हो सके पालन करना चाहिए,
महोत्सव के प्रारम्भ के प्रथम दिवस के चालीसा पाठ कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 9 जून दिन मंगलवार को रात्रि 9.30 बजे से 10.30 बजे तक स्वामी टेऊॅंराम स्वामी टेऊॅंरामनगर में स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में गुरु बाबा के सेवादारी गुरुभक्त परिवार के सेवकराम,महेशकुमार एवं मनोजकुमार माखीजा तीनों भाइयों के द्वारा मिलकर आयोजित किया गया है
सभी प्रेमी समय से आकर चलीसा पाठ सत्संग भजन कीर्तन का आनंद लें
प्रेम प्रकाश मण्डल के आचार्य श्री के चालीहा महोत्सव से हर वर्ष समाज को सनातन धर्म के प्रति रूचि एवं आस्था के विकास एवं आध्यात्मिक रूप से जोड़ने के साथ-साथ नई पीढ़ी को गुरु परंपरा और भारतीय सुसंस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनता है

0 Comments