अजब चोर! फिर शीतला मंदिर बना निशाना दो दिन में दूसरे शीतला मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

अजब चोर! फिर शीतला मंदिर  बना निशाना,दो दिन में दूसरे शीतला मंदिर में चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश


आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी टीम _जिले में मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार दूसरे दिन चोरों ने फिर एक शीतला मंदिर को अपना निशाना बनाया है। इस बार भखारा ग्राम स्थित शीतला मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां से माता के चांदी के आभूषण सहित दानपेटी में रखी नगदी पार कर दी गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह जब ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तब चोरी की घटना का खुलासा हुआ। मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था और दानपेटी टूटी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया।

सूचना पर भखारा थाना पुलिस सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि सोमवार को मरौद ग्राम स्थित शीतला मंदिर में भी चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और दानपेटी से नगदी पार कर दी थी। लगातार दो दिनों में दो शीतला मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है और लोग जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments