धमतरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी होगी

 धमतरी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी होगी

धमतरी। संत निरंकारी चैरिटेबल फउंडेशन की  धमतरी शाखा द्वारा 24 अप्रैल 2026 को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मानव सेवा और जनकल्याण की भावना को समर्पित है, जिसमें आम नागरिकों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की गई है। शिविर पूज्य पंचायत सिंधी समाज धर्मशाला, आमापारा धमतरी में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। इस दौरान रक्तदान के साथ-साथ ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर (BP) की निःशुल्क जांच भी की जाएगी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। यह आयोजन सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव जी महाराज की कृपा एवं बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित है। संस्था का संदेश है “रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं”, जो रक्तदान के महत्व को सरल और प्रभावी तरीके से समझाता है। आयोजकों के अनुसार, मात्र 300 मिलीलीटर रक्त तीन लोगों की जान बचाने में सहायक हो सकता है। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे स्वयं, अपने परिवार और परिचितों के साथ इस पुनीत कार्य में शामिल होकर मानव जीवन बचाने में योगदान दें। रक्तदान शिविर में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति दिए गए संपर्क नंबरों पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। आयोजन समिति ने इसे सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

रजिस्ट्रेशन हेतु  इन नंबरों पर संपर्क करे

93027-58100 मुरली अंदानी ,98279-02960 मयूर तोतवानी,91315-84546 विक्की खूबचंदानी,93027-89814 निर्मल सार्वा,9171659660 अनिल लेडवानी 



Post a Comment

0 Comments