पहले गन, फिर फोन,धमतरी में रसूख की गूंज
प्रतीकात्मक फोटोधमतरी _ आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी शहर में शाम ढलते ही एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद अचानक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया, जिसकी चर्चा अब हर गली-चौराहे पर हो रही है ........बताया जा रहा है कि.... रायपुर रोड पर कार और बाइक सवार युवकों के बीच हुई छोटी सी तकरार ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। चर्चाओं के अनुसार, गुस्से में एक पक्ष ने कथित तौर पर हथियार निकालकर दूसरे पक्ष को डराने की कोशिश की। जैसे ही यह खबर फैली, माहौल में हड़कंप मच गया। सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंचते ही खलबली मच गई....... दोनों पक्षों को तुरंत पूछताछ के लिए बुलाया गया....... लेकिन असली उधेड़बुन तो इसके बाद शुरू हुई .......सूत्रों की मानें तो पूछताछ के दौरान अचानक “सफेदपोश” हस्तियों के फोन घनघनाने लगे, जिससे मामला और भी हाई-प्रोफाइल होता नजर आया..... सूत्रों के अनुसार एक तरफ जहां एक प्रभावशाली महिला नेत्री सक्रिय हुईं, वहीं दूसरी ओर एक युवा रसूखदार भी अपने स्तर पर पैरवी करता दिखा। इस घटनाक्रम ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है..... बहरहाल जांच जारी है...... और देखना होगा कि मामले में क्या निकल कर आता ही या मामल ही टांय टांय फीस हो जाता है ।

0 Comments