नई ज़िम्मेदारी, नई प्रतिबद्धता
धमतरी जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किए जाने पर, मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व— प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, महामंत्री श्री मलकित सिंह गैन्दू जी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री गुरुमुख सिंह होरा जी, धमतरी विधायक श्री ओंकार साहू जी, जिलाध्यक्ष श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर जी सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और संगठन का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
मुझ पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूर्ण सेवा, निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। मेरे लिए कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा सर्वोपरि है। मैं सभी कार्यकर्ताओं, ब्लॉक अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हूँ।
जय कांग्रेस, जय हिंद!
सादर,
मोहित देवांगन
सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी, धमतरी

0 Comments