खबर का असर, ऑनलाइन सट्टे का पहला खाता खुला
धमतरी, 24 फरवरी। धमतरी जिले को दीमक की तरह चट करने वाले ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के मामले में आखिरकार धमतरी पुलिस की नींद टूटी है। आइस ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा इस अवैध कारोबार को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद जिले के कप्तान ने संज्ञान लिया और सुस्त पड़े जिम्मेदार अफसरों को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए। तब जाकर रुद्री पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक सटोरिए को गिरफ्तार किया और करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की।
ज्ञात हो कि आइस ऑफ छत्तीसगढ़ ने अपने अंक में यह खुलासा किया था कि प्रदेश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का सबसे बड़ा गढ़ धमतरी बनता जा रहा है। बेखौफ चल रहे इस धंधे के कारण युवा अपनी गाढ़ी कमाई लुटा रहे हैं और अपराध की राह पर बढ़ते जा रहे हैं। इसी खबर पर जिले के कप्तान ने गंभीरता दिखाते हुए टीम को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके लिए आइस ऑफ छत्तीसगढ़ जिले के कप्तान सूरज सिंह परिहार को साधुवाद ज्ञापित करती हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, T20 वर्ल्ड कप के वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच के दौरान गंगरेल रोड में लक्जरी कार में सवार युवक ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था। मौके से जालमपुर रोड, धमतरी निवासी भविष्य गंगवानी (पिता स्व. दीपक गंगवानी) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से दो महंगे मोबाइल फोन और एक लग्जरी कार जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।संयुक्त टीम अब आगे की जांच में जुटी हुई है।
अब सवाल यह है कि —
की क्या प्रदेश में सबसे ज्यादा जी हा, सबसे ज्यादा, क्रिकेट ऑनलाइन सट्टे के कारोबार के मामले में यह पहली कार्यवाही जो काफी लेट से हुई में कार्यवाहिया निरंतन जारी रहेगी,क्या इस ऑनलाइन सट्टे के शीर्ष संचालकों तक पुलिस की विशेष टीम पहुंच पाएगी,क्या दीमक की तरह जिले को धीरे धीरे खोखला कर, युवाओं को इस कारोबार के संचालन सहित इस कारोबार में अपना सब कुछ लुटा देने वाले युवाओं पर लगाम लगाई जाएगी
सवाल बेहद सारे है जिस पर अब आगे के समय में ही पता चलेगा कि जिले के जिम्मेदार इस पर आगे किस तरह का रुख इख्तियार करते है ।


0 Comments