बेखौफ देह व्यापार, जगदलपुर रोड का घर 24 घंटे ग्राहकों से गुलजार
( राजेश चावला )
धमतरी_ जिले में देह व्यापार का धंधा बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा है। हालत यह है कि शहर ही नहीं, अब ग्रामीण अंचल भी इस गोरखधंधे की गिरफ्त में आ चुके हैं। बाहर से आए लोग सुनसान कॉलोनियों में मकान लेकर इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं और स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है।सूत्रों के मुताबिक बस स्टैंड के पीछे के कुछ गेस्ट हाउस और प्रमुख सड़कों पर स्थित किराये के कमरों को प्रति घंटे के हिसाब से उपलब्ध कराया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों की तस्वीरें भेजकर रेट तय किए जाते हैं और फिर तय स्थानों पर ग्राहक बुलाया जाता है। इस पूरे नेटवर्क को युवाओं द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो खुलेआम सौदेबाजी कर रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी सूत्र बताते है कि जगदलपुर रोड स्थित श्याम तराई मंडी इलाके स्थित पीली टंकी वाले एक मकान में में दिन-रात बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है, जिससे मोहल्लों का माहौल खराब हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शि सूत्र के अनुसार इन ठिकानों पर बिना किसी डर के ग्राहक बैठाए जाते हैं और लेन-देन खुले तौर पर होता है। यह स्थिति साफ इशारा करती है कि संचालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें किसी कार्रवाई का भय नहीं है। जिले में पीटा एक्ट लागू होने के बावजूद इस तरह से देह व्यापार का फैलना, कानून-व्यवस्था पर सीधा सवाल खड़ा करता है। की आखिर कब तक यह अवैध कारोबार खुली आंखों के सामने चलता रहेगा?

0 Comments