किराना दुकान में तीसरी बार उठाईगिरी, तेल का डिब्बा चोर ने बड़ी चालाकी से किया पार – पूरी घटना CCTV में कैद

  किराना दुकान में तीसरी बार उठाईगिरी, तेल का डिब्बा चोर ने बड़ी चालाकी से किया पार – पूरी घटना CCTV में कैद


धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी शहर के गणेश चौक स्थित एक किनारे की किराना दुकान में उठाईगिरी का रोचक मामला सामने आया है। किराना व्यवसायी विजय कोटवानी की दुकान में रखे तेल के डिब्बे को एक युवक तीसरी बार बड़ी ही सफाई से उठाकर फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक की संदिग्ध गतिविधियाँ साफ दिखाई देती हैं।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CCTV में युवक को काफी देर तक दुकान की रेकी करते हुए देखा गया। वह दो से तीन बार दुकान में अंदर जाकर तेल के डिब्बे की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण करता है। जैसे ही दुकानदार ग्राहक संभालने में व्यस्त होता है, युवक मौके का फायदा उठाकर तेल का डिब्बा उठाकर बाहर निकल जाता है।

ऑटो चालक पर भी शक

एक ऑटो चालक पहले से ही दुकान के थोड़ा  दूर ऑटो लेकर तैयार खड़ा था।जैसे ही चोर तेल का डिब्बा लेकर बाहर निकला, ऑटो चालक तुरंत वहीं पहुंच गया। दोनों मिलकर तेल का डिब्बा लेकर भाग खड़े हुए।इससे आशंका है कि चोर और ऑटो चालक दोनों साथी हो सकते हैं।

तीसरी घटना, सिर्फ ‘तेल’ ही चोरों का निशाना

यह पहली बार नहीं, बल्कि तीसरी बार है जब दुकान से तेल का डिब्बा चोरी हुआ है। तीनों घटनाओं का तरीका एक जैसा होने से माना जा रहा है कि एक ही चोर गैंग तेल के डिब्बों को निशाना बना रहा है।रोचक बात यह है कि चोर केवल तेल के डिब्बों को ही निशाना बनाता है।

पुलिस में शिकायत, नहीं हुई एफ आई आर दर्ज 

 लगातार तीन बार दुकान में हुई तेल की टिप्पे की चोरी की शिकायत  करने थाने पहुंचा, आसरा था कि सीसीटीवी की मदद से जल्द उठाईगिरे को पकड़ लिया जाएगा , पर नियमों ने एक बार फिर दुकानदार को निराश किया, पांच हजार से कम की चोरी पर एफआईआर नहीं लिखे जाने के नियम के चलते , व्यवसाई को फौती काट कर व्यवसाई को  दिया गया 

Post a Comment

0 Comments