धमतरी में नया ‘पावर गेम’ — पत्नी के पद का रौब और पति की उगाही का नेटवर्क!

 धमतरी में नया ‘पावर गेम’ — पत्नी के पद का रौब और पति की उगाही का नेटवर्क!

धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी में इन दिनों एक अजीब सी कहानी जंगल में आग की तरह फैल रही है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति की, जो खुद चाहे किसी पद पर न हो…पर अपनी श्रीमती के ओहदे को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। 

पत्नी पद पर, खेल पति का!

ग्रामीण अंचल में चुनी हुई जनप्रतिनिधि की आड़ लेकर साहब खुद को ऐसा पेश करते हैं जैसे "डबल पावर" उन्हीं के पास हो। लोग बताते हैं ये सज्जन जहाँ भी पहुँचते हैं, सबसे पहले अपनी श्री  मति का नाम ऐसे उछालते हैं मानो मंत्रालय का दरवाज़ा अभी वही खोलेंगे। और इसके बाद शुरू होता है.....दबाव, धमक, रौब… और कथित वसूली का पूरा खेल।

किस-किस को निशाना?

खबरें फैल रही हैं कि कभी सड़क निर्माण वाले ठेकेदार, कभी विभागीय अधिकारी, कभी ठेकेदारों से कमीशन तय कर अघोषित पार्टनरशिप,और कभी छोटे छ पहिया वाहन ट्रैक्टर वाले…सभी के पास साहब का “स्पेशल विज़िट” हो सकता है। हर जगह एक ही अंदाज़......“हम जनप्रतिनिधि हैं… बात मानो!”

फिल्मी डायलॉग वाला दबंग स्टाइल

कहते हैं कि यह शख्स हर जगह ऐसा व्यवहार करता है ......जैसे किसी एक्शन फिल्म का खलनायक ज़िंदा होकर धमतरी में घूम रहा हो। जिसे भी हड़काना हो, फोन लगाकर या सीधे पहुँचकर ऐसा दबाव बनाया जाता है कि सामने वाला समझ ही न पाए .....यह जनहित है या ‘जेबहित’…?

वायरल ऑडियो–वीडियो ने खोली परतें?

शहर में कानाफूसी है कि कुछ ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं, जिनमें रौब झाड़ने और दबाव बनाने की बातें होने का दावा किया जा रहा है। स्वक्ष छवि वाले ओहदे  दारो का  नाम का भी  लेने  से यह  गुरेज नहीं करता, इन घटनाओं के बाद विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में एक ही चर्चा.......“अब बहुत हो गया.”

अब हो सकती है बड़ी शिकायत

सूत्रों के अनुसार,...इस पूरे मामले की शिकायत ऊँचे स्तर पर करने की तैयारी चल रही है। क्योंकि मुद्दा अब सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि बेवजह की उगाही का है 

अब देखना होगा कि ......

क्या यह ‘रिश्तेदारी-पावर वाला खेल’ यहीं रुकेगा? या मामला और ऊपर तक जाएगा? क्या जिले में यह कथित उगाही सिंडिकेट टूटेगा?

Post a Comment

0 Comments