Eyes of Chhattisgarh” की खबर का असर — जंगलों में चल रहे जुए पर पुलिस ने कसी नकेल

"Eyes of Chhattisgarh” की खबर का असर — जंगलों में चल रहे जुए पर पुलिस ने कसी नकेल


धमतरी_Eyes of Chhattisgarh की पड़ताल का बड़ा असर सामने आया है। जिले के बेंद्रा नवागांव इलाके में जंगलों के बीच चल रहे अवैध जुआ फड़ों पर पुलिस विभाग की गठित विशेष  टीम ने  ड्रोन कैमरे से निगरानी करने के बाद शिकंजा कस दिया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठा कर कई जुआरी भागने में कामयाब रहे, इस कार्यवाही में आठ जुआरियों से 40 हजार नगद, मोटर साइकल, मोबाइल भी टीम ने जप्त की है वही कार्यवाही के बाद जुआ फड़ संचालक अब स्थान बदल बदल कर जुआ फड़ संचालन कर रहे।

 अब जगह बदल बदल कर हो  रहा जुआ फड़ का संचालन 

 पुलिस के एक कार्यवाही के बाद अब जुआ फड़ संचालक जुआरियों के लिए कई महफूज स्थानों में जुआ फड़ का संचालन कर रहे, संचालक बकायदा रोजाना स्थलों को बदल बदल कर जुआरियों को जुआ खेलने आमंत्रित कर रहे , ताकि पुलिस की कार्यवाही से बचत जा सके , सूत्र बताते है कि  फड़ में न केवल धमतरी जिले के बल्कि रायपुर, दुर्ग और महासमुंद जैसे जिलों से भी जुआरी पहुंचकर दांव लगाते थे।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जुआ फड़ का संचालन एक महिला और दो युवकों के द्वारा किया जा रहा था,
जो पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड बताए जा रहे हैं।

एंट्री फीस के साथ 10% नाल


सूत्रों से मिल रहे जानकारी के अनुसार  हर फड़ में एंट्री से लेकर हर दांव तक पर लगभग 10 प्रतिशत ‘नाल’ (कमीशन) वसूला जाता था। मोटी रकम की कमाई के चलते फड़ संचालक पुलिस कार्यवाही के बाद भी जुआ की महफिल सजाने से गुरेज नहीं कर रहे ।

टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ ने प्रमुखता से उठाया मुद्दा

Eyes of Chhattisgarh ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था,जिसके बाद जिला पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए जंगलों में रेड की।”अब देखना यह होगा कि क्या यह कार्रवाई जुआ फड़ पर पूरी तरह रोक लगा पाएगी,या संचालक फिर किसी नए ठिकाने से अपना जाल फैलाएं रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments