सड़क पर केज व्हील लगे ट्रैक्टरों के संचालन पर होगी सख़्त चालानी कार्यवाही: परिवहन विभाग
धमतरी _ट्रेक्टर वाहन को मुख्य रूप से किसानों द्वारा अपने खेतों में उपयोग के लिए बनाये जाते हैं परंतु इन ट्रैक्टरों के पहिये में केज व्हील लगाकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य मुख्य सड़कों में चलाने से सार्वजनिक सडक़ों को भारी क्षति पहुँच रही है।
सड़कों में कैज व्हील लगी हुई ट्रैक्टर का संचालन किया जाना मोटर वाहन अधिनियम/ नियमों के विरुद्ध है, जिससे दुर्घटना घटित होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसके संबंध में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका भी लगायी गयी है। इस हेतु परिवहन विभाग द्वारा ज़िला परिवहन अधिकारी मुजाहिद ख़ान के नेतृत्व पर जगदलपुर उड़नदस्ता प्रभारी श्री पुष्पेंद्र कुमार एवं टीम द्वारा क्षेत्र में ऐसे कैज व्हील लगे ट्रैक्टर वाहनो का सघन जाँच अभियान भी चलाया जा रहा है एवं नियम विरुद्ध वाहनो का संचालन करते हुए पाये जाने पर विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।
विभाग द्वारा ट्रैक्टर वाहन के चालकों को जागरूक करते हुए उन्हें समझाईश दी जा रही है कि ऐसे वाहनो का सड़क पर संचालन न करें एवं इस हेतु विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है एवं ट्रैक्टर विक्रेताओं के शोरूम का भ्रमण कर भी समझाईश दी जा रही है। आमजन से भी अपील की गई है की वे सड़क पर चलते समय ऐसे वाहनो से सावधानी बरते और नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके।



0 Comments