किसमें है दम जो पकड़े जंगल के जुआ को _ खुले आम खेला रहे थे खेला रहे है खेलाते रहेंगे
धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़_ धमतरी जिले के दो थानों के अंतर्गत आने वाले वनांचल इलाको में पिछले लंबे समय से खुलेआम ताश पत्ती जुआ की महफिल सजने की खबरें धमतरी जिले में लगातार सुर्खियां बटोर रही, जुआ फड़ संचालको द्वारा खुले आसमान के नीचे तालपत्री बिछाकर जुआ के फड़ लगातार सजाई जा रही, धमतरी जिले सहित बालोद , महासमुंद, गरियाबंद, कांकेर बिलासपुर तक के जुआरी फड़ में पहुंच कर दाव लगा रहे, महज एक ही दाव में कई लाखों रूपये के दाव जुआरी लगा रहे , अब तक के सबसे बड़े जुआ फड़ में रोजाना लाखों का खेल खेला जा रहा, धमतरी जिले में लंबे समय से चल रहे इस जुआ फड़ की खबर शहर की चौक चौराहे में चर्चा का विषय बनी हुई है , पर मजाल है कि इतने लंबे समय से चल रहे जंगल के इस जुआ पर कोई लगाम लगाई जा सके, बड़ा पुलिस अमला होने के बावजूद इस अपराध और कोई कार्यवाही न होना कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा, आम चर्चा में लोगों का कहना है कि शायद पुलिस विभाग लगाम भी लगाना ही नहीं चाहती है, इसलिए यह जंगल में चलने वाला जुआ खुलेआम रोजाना चल रहा है, अगर पुलिस चाहे तो एक दिन के अंदर ही इस जंगल की जुआ फड़ को बंद कर दे, पर पुलिस के द्वारा इस अनैतिक कार्य को बंद नहीं करने के पीछे कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है ,वह भी तब जब प्रदेश के उच्च पुलिस महकमे द्वारा अपने अपने संभाग में किसी भिन्नता के जुआ सट्टा चाकूबाजी,नशे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेश जिले के सुपीरियरो को दिए हो ,पर ठीक इसके विपरीत जिले के केरेगांव अर्जुनी के जंगलों में जुआ फड़ सज भी रही और निरंतर चल भी रही
एंट्री फीस दो हजार दाव में नाले ने 10% फिक्स
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जंगल में चल रहे जुआ फड़ में जुआरियों की एंट्री फीस 2 हजार रुपए रखी गई है बाकायदा धमतरी के रहने वाले (बंटी बबली मेल फीमेल) द्वारा वसूली गई रकम रखी जाती है वही गैंग का तीसरा संचालक , पार्टनर जंगल में चल रहे जुआ के दाव में 10% नाल लेने का कार्य कर जुआ फड़ संचालित कर मोटी रकम कमा रहे

0 Comments