दानू चंद्राकर_ अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए

दानू चंद्राकर_ अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त हुए 


धमतरी _बता दे कि बीते 24 अगस्त को बिहार की राजधानी पटना में अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के बैनर पर बिहार राज्य अधिवेशन संपन्न हुआ था। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंद्रपुरी जी ने अधिवक्ता शत्रुघन सिंह साहू  जी और उनके संगठन के लगातार संघर्ष ओबीसी जनजागरण महाभियान के अभिनव पहल को  देखते हुए राष्ट्रीय महासचिव से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किए। श्री साहू जी ने राष्ट्रीय स्तर पर वर्चुअल बैठक करके संगठनात्मक मजबूती देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में  दानेश चंद्राकर को अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ अध्यक्ष नियुक्त किए हैं । चंद्राकर  की नियुक्ति पर ओबीसी संयोजन समिति के राष्ट्रीय प्रचारक श्री टिकेश्वर साहू सहित समारु सिन्हा,षडानंद साहू ,युवराज साहू,बल्दू राम साहू, अंकलू राम साहू सभी ने खुशी व्यक्त कि हैं।

Post a Comment

0 Comments