कोलियारी रेत घाट में उत्खनन परिवहन जारी, खनिज विभाग की नाकामी
धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _ रेत के अवैध कारोबार में लगे रेत माफियाओं पर लगाम लगाने में खनिज विभाग नाकाम ही साबित हो रहा है. कार्रवाई नहीं होने से रेत माफियाओं के हौसले और बुलंद होते जा रहे हैं. इन दिनों कोलियारी रेत घाट में महानदी का सीना छलनी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टर वाहन रेत का उत्खनन करते नजर आ जाते हैं पर विभाग मूक दशक बन कर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा
अल सुबह से देर रात तक उत्खनन
रेत माफिया बेखौफ होकर महानदी के कोलियारी घाट से रेत का अवैध उत्खनन करने में लगे हुए हैं. अल सुबह से लेकर देर रात तक रेत माफिया ट्रैक्टर से अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं. घाट में तकरीब 200 ट्रैक्टरों से रेत का उत्खनन परिवहन किया जा रहा ,एक ट्रेक्टर तकरीबन चार पांच राउंड कोलियारी रेत घाट का फेरा मार रहे ,इस लिहाज से रोजाना 500 से 600 ट्रीप रेत की चोरी अकेले कोलियारी रेत घाट से हो रही
सिंडिकेट द्वारा 250 से 300 रुपए प्रति ट्रैक्टर की जा रही रकम वसूली
अकेले कोलियारी रेत घाट में रोजाना लाखों रुपए के राजस्व की चोरी की जा रही जिला प्रशासन को सीधे लाखों रुपए के राजस्व का घाटा तो हो ही रहा साथ ही 15 अक्टूबर तक किसी भी रेत घाट से उत्खनन परिवहन पर छत्तीसगढ़ शासन की गाइड लाइन का भी मखौल उड़ाया जा रहा , रोजाना सैकड़ों ट्रीप रेत की चोरी सीधे घाट से हो रही , नियम कायदे को लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही , कोलियारी सिंडिकेट द्वारा 250 से 300 प्रति ट्रेक्टर वसूली की जा रही ,माने की रोजाना 1 लाख से डेढ़ लाख रुपए की बेहिसाब कमाई, शायद यही कारण है कि बेहिसाब कमाई के हिस्से से विभाग भी इस घाट पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा
धमतरी कलेक्टर ने सख्त कार्यवाही की कही बात
कोलियारी रेत घाट में हो फाई मनमानी सहित लगातार शिकायतों पर धमतरी कलेक्टर ने इस घाट पर सख्त कार्यवाही की बात कही है ।


0 Comments