ऑनलाइन-ऑफलाइन क्रिकेट सट्टा चरम पर: बुकी मालामाल, ग्राहक कंगाल
धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _ हालिया दिनों में चल रहे एशिया कप में रोजाना अकेले धमतरी जिले में करोड़ों रूपये का सट्टा लग रहा , सूत्र बताते है कि रोजाना हर बाल पर लाखों रुपए की बैटिंग जिले के बुकी के पास पंटर ( ग्राहक) लगा रहे , जिससे बुकी करोड़ों की आसामी के मालिक बन रहे तो पंटर (ग्राहक) कंगाल हो रहे ,इस ऑनलाइन ऑफलाइन क्रिकेट की जद में सबसे ज्यादा युवा आ रहे,जो कम समय में शॉटकट के जरिए पैसा कमाने के लिए इस लत के शिकार बन कर्जदार बन तो रहे ही साथ ही अपने बड़े बुजुर्गों की मेहनत से कमाई संपत्ति को भी लूटा बैठ रहे
यहां बताना लाजमी है कि शहर के रहने वाले ही कुछ जयचंद इस कारोबार को काफी लंबे समय से संचालित कर रहे, इनके द्वारा कुछ युवकों को हायर (कमीशन पर नियुक्त ) कर पूरा सिंडिकेट चलाया जा रहा,शहर सहित जिले में इनके बुकी घूम घूम कर आईडी उपलब्ध करवा रहे, साथ ही ऑफलाइन लगे सटे की रकम की लेन देन को अंजाम से रहे, इस काले कारनामे को अंजाम देने वाले से पूरे जिले की जनता बखूबी वाकिफ है , पर ऊपरी एप्रोच कहे या सेटिंग या इनकी किस्मत ही कहे कि इन पर अब तलक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी जिससे इस कार्य को बदस्तूर जारी रख जिले के युवाओं की संपत्ति लुट कर बुकी करोड़ पति बन रहे ।
फुसफुसाहट __ रत्नाबांधा से दुर्ग रोड जाने वाले मार्ग की एक कालोनी में रहने वाले दो भाइयों में छोटे भाई का काम तगड़ा चल रहा, एशिया कप के प्रत्येक मैच में ऑफलाइन बेटिंग के साथ सट्टे का कारोबार भी जारी है बड़ा भाई रियल स्टेट के कारोबारियों के साथ काफी घूम रहा, पार्टी अरेंजमेंट ( चखना मुर्गा, वगैरह वगैरह कंट्रीब्यूट ) का खास विशेषज्ञ माना जाता है, लेन देन की रकम भी लाने ले जाने का कार्य कर रहा ,कम हाइट के दोनों युवा कार, बुलेट,महंगे मोबाइल, आलीशान बंगाला है,पर क्या वाकई इसकी जानकारी जिम्मेदारों तक नहीं पहुंचे पाई है ?
फुसफुसाहट में आज इतना ही बाकी अगले अंक पर


0 Comments