धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़_ जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगलों में जुआ फड़ सजने की खबर जिलें के हर बाशिंदे को मिल चुकी है , नहीं मिल रही तो सिर्फ जिम्मेदारों को उनके स्टाफ को ही नहीं मिल रही , शायद मिली हो तो उनके लिए यह कोई खास जुर्म नहीं या इस तरह के मामले में कोई कार्यवाही नहीं करना चाहता या उनके बायलॉज के हिसाब से यह रजवाड़ों के शोक है जिसे आजमा रहे जुआरीयो को कोई अभयदान दिया गया है ,खेलिए जी खोलकर खेलिए, नाल लीजिए, जमकर शराब गांजा ,से लेकर हर तरह के राजवाड़े शोक फड़ में उपलब्ध फड़ संचालकों द्वारा किए जा रहे, करिए आखिर भय किसका है,विडंबना कहे या दिया तले अंधेरे की कहावत , केरेगांव के कुकरैल एरिए के आसपास के जंगल में डेढ़ माह से जुआ फड़ की सेज बिछ रही, दूर दराज से खिलाड़ी लाखों रुपए लेकर पहुंच रहे, जंगलों के बीच खुले एरिए में तालपत्री बिछाकर खेला खेला जा रहा वह भी बिंदास,पर मजाल है कि कोई कार्यवाही हो ,वहीं जिले के कप्तान लगातार जिले में अपराध की रोकथाम के लिए सख्त निर्देश जारी कर रखे,हर थाना अपना शत प्रतिशत दे रहा "कुछ को छोड़", कप्तान की मेहनत रंग भी ला रही,पूर्व के वर्षों की तुलना में अपराधों के प्रतिशत में कमी आई है, पर कुछ थानों में इसके विपरीत कप्तान साहब की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा, अब देखना होगा कि इस तरह का रजवाड़ा शौक जंगलों में कायम रहता है या इस पर लगाम लगाई जाती है ।

0 Comments