खनिज विभाग की नाक के नीचे अवैध रेत का कारोबार, कोलियारी घाट पर सैकड़ों ट्रैक्टरों से हो रहा परिवहन, विभाग मौन – सिंडिकेट सक्रिय
धमतरी 23 सितंबर _टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी जिले में रेत माफियाओं के काले कारनामे समय समय पर सुर्खियां बटोरते रहते है, वर्तमान में जिला मुख्यालय से लगे ग्राम कोलियारी में रेत सिंडिकेट द्वारा सैकड़ों ट्रैक्टर के माध्यम से प्रतिदिन रेत चोरी कर बड़े दामों में रेत बेची जा रही, जिससे प्रशासन को लाखों रुपए के राजस्व की चोरी तो हो ही रही, साथ ही नियम कायदों को भी माफिया ठेंगा दिखा रहे, माफियाओ द्वारा प्रति ट्रेक्टर 200 से 300 रुपए प्रति ट्रेक्टर से रेत ले जाने की लेवी वसूल की जारी, जिससे माफिया बड़ी मलाई खा रहे, अब इसे खनिज विभाग की सुस्ती कहे या विभाग की मेहरबानी जो दिन के उजाले के साथ ही सैकड़ों ट्रैक्टरों से कोलियारी रेत घाट से रेत चोरी करने का सिलसिला जारी रखे हुवे है बावजूद इसके विभाग द्वारा कार्यवाही नहीं करना कई सवाल खड़े कर रहे ।
अछोटा पुल से दिखता है ट्रैक्टरों का काफिला
सेकड़ों ट्रैक्टरों से रेत निकालने का सिलसिला काफी समय से जारी है, अछोटा पुल से गुजरने वाली आम जनता खुली आंखों से पूरा नजारा देख रही है साथ ही यह बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है कि खनिज विभाग आखिर कोलियारी रेत खदान में चल रहे सैकड़ों ट्रैक्टरों से रेत की चोरी को क्यों नहीं देख पा रहा , आखिर धृतराष्ट बन कर खनिज विभाग कौन सा कर्तव्य निभा रहा ।
लाखों के राजस्व की चोरी, नियमों को ठेंगा
अवैध रेत कारोबार से सरकार को हर दिन लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्रदेश में सुशासन की सरकार अधिकारियों को जीरो टार्लेंस से काम करने के सख्त निर्देश दिए है,खास कर सबसे विवादित रेत खदानों में अवैध उत्खनन परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है, वही जिले के संवेदनशील कलेक्टर लगातार शासन की हर योजना के सफल क्रियावान के लिए लगातार दौरे कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे, पर खनिज विभाग की मेहरबानी के चलते माफिया लाल हो रहे तो वही जिला प्रशासन की मेहनत पर भी विभाग पलीता लगा रहा, अब देखना दिलचस्प रहेगा कि जिला प्रशासन इस पर कब और कैसे लगाम लगाती है ।

0 Comments