*शहरी क्षेत्र देह व्यापार का गढ़, घंटे के हिसाब से बुक हो रहे कमरे
धमतरी_ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _आईस ऑफ छत्तीसगढ़ टीम ने अपने पहले अंक "धर्म की नगरी धमतरी में बेधड़क देह व्यापार" की खबर प्रकाशित की, जिसमें ग्रामीण इलाकों,शहरी क्षेत्र, दिगर जिले सहित अन्य राज्यों से युवतियों के धर्म की नगरी में पहुंचने और चिन्हांकित दलालों द्वारा जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम देने के गोरखधंधे पर प्रकाश डाला,वही ताजा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस अनैतिक कार्य ने शहर में इस कदर पैर पसार लिए कि अब खुले आम युवतियां स्कूटी , ऑटो ,कार से शहर के चिह्नांकित आशियाने तक पहुंच जा रही, सूत्र बताते है कि रत्नाबांधा चौक से लगे एक वार्ड के कई युवा इस रैकेट को संचालित करने लड़कियों को उनके तय ग्राहक तक पहुंचाने, किराए के कमरे को घंटे के हिसाब से आशियाने के मुंशी से बार्गेनिंग कर कमरा दिलाने, ग्राहकों को शराब से लेकर हर तरह की समाग्री की सेवा प्रदान करने में लगे हुवे है, बाकायदा युवा इस पूरे सर्विस के लिए अलग अलग चार्ज कस्टमर से वसूल करते है,यह पूरा कार्य खुले आम शहर में संचालित हो रहा ,जिले में पीटा एक्ट लागू हों के बावजूद शहर में यह धंधा खुले तौर पर सिर्फ संचालित ही नहीं हो रहा , बल्कि अब आधा दर्जन युवाओं के रोजगार सहित दलालों की आय का बड़ा हिस्सा बन गया है,पहले अंक में खबर के बाद शहर के गणमान्य लोगों सहित प्रबुद्धजीवियों ने भी धर्म की नगरी धमतरी में इस अनैतिक कृत्य को लेकर गहरी नाराजगी सहित कार्यवाहियां नहीं होने पर घोर चिंता जताते हुवे कार्यवाही की मांग की है ।
जिस्मफरोशी के चिन्हांकित स्थल
शहर के रत्नाबांधा चौक , दुर्ग रोड,बस स्टैंड के पीछे ,बस स्टैंड से लगे स्थल, रुद्री रोड के खास सुनसान घर, जगदलपुर रोड श्यामतराई स्थित चिन्हांकित घर में इस अनैतिक कार्य के दलाल , बिचौलिए ग्राहक सहित युवतियां बेधड़क कार्य को अंजाम दे रहे ,शहर के लगभग हर वर्ग को इस अनैतिक कार्य की जानकारी होने के बावजूद इस अनैतिक कार्य पर लगाम नहीं लग पाना जिम्मेदारों की जिम्मेदारी पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे।


0 Comments