फिर मानवता हुई शर्मसार,लाल धमेले में मिला नवजात, ग्रामीणों ने दी मितानिन को सूचना, पुलिस ने दिखाई तत्परता
धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी जिले के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निर्दय मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को लावारिस हालत में सड़क किनारे रख दिया, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल लाया है,जहां उसे गहन चिकित्सा वार्ड में भर्ती किया गया है, वही बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ बताया जा रहा मामले में पुलिस आगे की विवेचना में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार छोटी करेली चौकी के भेंड्री मार्ग में सड़क किनारे लाल रंग के धमेले में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने शिशु के रोने की आवाज़ सुनी। पास जाकर देखा तो धमेले के भीतर एक नवजात बच्चा रखा हुआ था।
ग्रामीणों ने तत्काल गाँव की मितानिन को सूचना दी। मितानिन मौके पर पहुँची और शिशु की हालत देखकर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग को खबर दी। इसके बाद शिशु को प्राथमिक उपचार और देखभाल के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। बाद इसके शिशु को जिला अस्पताल के sncu वार्ड में दाखिल करवाया गया है।
बहरहाल छोटी करेली चौकी पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है कि नवजात को किसने और क्यों छोड़ा।

0 Comments