सेंट्रल टीम का रेत घाटों में छापा,मचा हड़कंप , मशीन छिपाने, हाइवा को भगाने लगे रेत माफिया
धमतरी 15 जुलाई_ इस वक्त की बड़ी खबर धमतरी जिले के रेत खदानों से आ रही है सूत्रों से मिली जानकारी के तहत सोमवार दोपहर से सेंट्रल टीम ने कई रेत खदानों में छापामार कार्यवाही की है ,इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है , वही अवैध खनन परिवहन करने वाले रेत माफियाओं ने सेंट्रल माइनिंग टीम की मौजूदगी की खबर पाकर अपनी चेन माउंटेन मशीनों को सुरक्षित स्थानों में छिपाना शुरू कर दिया है ,बता दे की जिले में 10 जून से लेकर एनजीटी की गाइडलाइन के तहत रेत खदानों के संचालन उत्खनन परिवहन पर रोक लगी हुई है , बाबजूद इसके रेत माफिया रेत घाटों से सीधे बड़ी-बड़ी मशीनों के माध्यम से रेत के कारोबार को संचालित करने में लगे हुवे है , जिन पर रोक लगाने में खनिज विभाग बौना ही साबित हो रहा, हालांकि खनिज विभाग कुछ कार्यवाही कर सब ठीक है कहने की लाख कोशिश करे पर ,जिले में इन दिनो रेत घाट से सीधे बड़ी बड़ी मशीनों के माध्यम से रेत की चोरी की जा रही , जानकारी के अनुसार रेत घाटों में एक हाइवा वाहन लोडिंग का 6 हज़ार रूपए वसूल किया जा रहा ,रात के अंधेरे में रेत माफिया रोजाना सेकडो हाइवा रेत चोरी कर बेच रहे ,जीवनदायनी महानदी के रेत की अंधा धुन रेत चोरी कर रेत माफिया लाल पीले हो रहे , लगातार मिल रही शिकायतों पर आखिर कार सेन्ट्रल की टीम ने आज छापा मार कार्यवाही कर रही , समाचार लिखे जाने तक सैंट्रल की टीम जिले के दो रेत घाटों में कार्यवाही करने की सूचना मिली है ।

0 Comments