विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल,जिला धमतरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री श्री टंक राम वर्मा जी ,प्रदेश महामंत्री माननीय श्री रामू रोहरा जी ,जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश जी, हेमराज सोनी जी के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की चर्चा की, जिसमे प्रमुख रूप से जिले में बढ़ता हुआ नशे का कारोबार, नाबालिग बच्चों द्वारा घटने वाली आपराधिक घटनाओं के विषय पर चिंतन, एवं पर्यावरण में बढ़ता हुआ प्रदूषण, रेत माफिया द्वारा अवैध उत्खनन, संग्रहन एवं परिवहन पर स्थाई रूप से प्रतिबंध लगाने हेतु जिला कार्याध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर जी, प्रखण्ड अध्यक्ष श्री दीपक सोनी जी द्वारा आग्रह किया गया एवं ज्ञापन सौंपा गया ।
उपरोक्त कार्यक्रम में मनीष कश्यप, अशरज साहू, भूपेंद्र साहू, लोमन कँवर, पंचराम साहू जी भखारा प्रखण्ड से मन्त्री जी से भेंट मुलाकात किए ।
पर्यावरण के क्षेत्र में माननीय मंत्री जी के सकारात्मक कार्यों की और अलग अलग स्थानों पर वृक्षारोपण जैसे बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव महाविद्यालय, साहू समाज भवन एवम राजमार्ग पर स्थित फार्म हाउस पर पेड़ लगवाए गए, विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के जिलाकार्य अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुरजी एवं कार्यकर्ताओं ने खूब प्रशंसा की ।
महाविद्यालय में समाज सेविका जानकी गुप्ता के नेतृत्व में मंत्री जी एवम विभिन्न दायित्व वान गणमान्य लोगों ने भी वृक्षारोपण का कार्य किया ।

0 Comments