खनिज विभाग ने दो चैन माउंटेन मशीन की जप्त
धमतरी 11 जुलाई _ धर्म की नगरी धमतरी में अवैध कारोबार कई तरह से फल फूल रहे हैं, एनजीटी की गाइडलाइन के तहत जिले के सभी रेत खदानों में 10 जून से रेत खनन परिवहन पर सख्त रोक लगाई गई है, पर इसका उल्लंघन धमतरी जिले के कई रेत खदानों में देखा जा रहा है जहां रात के अंधेरे में रेत माफिया महानदी का सीना चीर कर रेत खनन के कारोबार को कर रहे ,ताजा मामला जिले के देवनगरी कहे जाने वाले देवपुर का है जहा खनीज विभाग ने 9 जुलाई , 10 जुलाई के मध्य रात 2 बजे रेत खदान से 2 चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया है खनिज विभाग के अधिकारी योगेंद्र सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देव नगरी देवपुर रेत खदान में लगातार रात के अंधेरे में अवैध रेत खनन परिवहन की शिकायत मिल रही थी ,जिस पर खुद माइनिंग अधिकारी देवपुर रेत खदान के अंदर तक़रीबन दो किलोमीटर पैदल चल कर चैन माउंटेन मशीन तक पहुंच कर दो चैन माउंटेन मशीन को सील कार्यवाही की है ।
लगातार अवैध रेत परिवहन, खनन पर कार्रवाई की जा रही है, देवपुर रेत खदान में भी अवैध खनन परिवहन की शिकायतें मिल रही थी ,जिस पर खुद अपने कर्मचारियों के साथ खदान पहुंच कर दो चैन माउंटेन मशीन को जप्त किया गया , जिन्हें जपत करके खदानसे बाहर लाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है _ योगेंद्र सिंह _ माइनिंग विभाग अधिकारी
*कौन है खदान संचालक,की जा रही तफ्तीश*
देवनगरी देवपुर रेत खदान आखिर कौन चला रहा था यह एक जिज्ञासा का विषय बना हुआ है, खनिज अधिकारी का कहना है की खदान का संचालन कोन कर रहा था इसका पता चलाया जा रहा , दो मशीन जप्त को गई है मशीनों के आपरेटर डिग्गर प्रदेश के है जिनसे आगे की जानकारी की जा रही,वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिहावा चौक से नगरी मार्ग वाले एक वार्ड के नामचीन व्यक्ति ने इस खदान की प्रस्ताव को ले रखा है, वही इस खदान के संचालन में कई अन्य नामचीन लोगो की भी संधि बताई जा रही ,सूत्र बताते हैं कि दो माह की अवधि के लिए रेत खदान संचालन रेत निकासी की डील लाखो रूपए में की गई है ,वही इस रेत खदान से रात के अंधेरे में सैकड़ों ट्रिप हाइवा से रेत निकासी की जा रही थीं,जिस पर खनिज विभाग ने आखिराकर नकेल कसी है ।
पांच हज़ार रूपए प्रति हाइवा लोडिंग, बेहिसाब कमाई, सीधे राजस्व की चोरी
तमाम नियम कायदों के बावजूद भी रेत माफिया अवैध खनन परिवहन से गुरेज नहीं करते , नियम कायदों का उलंघन का मुख्य कारण है इन रेत खदानों से होने वाली बेहिसाब मोटी कमाई, एक ही रात में माफिया लाखो रुपए की मोटी कमाई कर लेते हैं जिसके कारण यह खनिज माफिया कोई भी कदम इख्तियार करने से गुरेज नहीं करते, रेत से जुडे जानकार बताते हैं की ₹5000 प्रति हाईवा रेत खदान से लोडिंग ली जा रही थी इसके हिसाब से रात के अंधेरे में 100 हाइवा रेत निकासी के हिसाब से एक ही रात में कमाई 5 लाख तक पहुंच रहि, साथ ही प्रशासन को भी लाखो रूपए की राजस्व की छती भी हो रहि ,


0 Comments