आज दिनांक 27.07.2023 को माननीय श्री मोहन मरकाम जी, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथरीडीह धमतरी का तड़के सुबह 8:00 बजे औचक निरीक्षण किया गया l माननीय मंत्री जी द्वारा छात्रावासों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गयाl जिसके अंतर्गत छात्रावास परिसर की साफ-सफाई, कमरों की साफ-सफाई, किचन व शौचालय की साफ सफाई का निरीक्षण किया गयाl जिसमें मंत्री जी द्वारा संतोष प्रगट किया गया l निरीक्षण के दौरान बच्चों के द्वारा योगाभ्यास करते पाया गया जिसे देखकर प्रसन्नता प्रगट किया गया तत्पश्चात प्रार्थना में भी मंत्री जी सम्मिलित हुए। मंत्री जी द्वारा बच्चों से छात्रावास की दिनचर्या के बारे में जानकारी लिया गया। भोजन आदि के बारे में जानकारी लिया गया । माननीय मंत्री जी द्वारा छात्र-छात्राओं से विभिन्न प्रश्न पूछे गए तथा सही जवाब देने वाले बच्चों को नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया गया । निरीक्षण के दौरान संस्था के प्राचार्य श्रीमती अर्चना नेताम, शिक्षक श्री लीलाराम नेताम, अधीक्षक श्री दौलतराम ध्रुव, अधीक्षक श्रीमती गणेशिया ध्रुव, व्यायाम शिक्षक श्री योगेंद्र साहू, श्रीमती योगबत्ती साहू, नर्स सुश्री पुष्पलता साहू उपस्थित थे

0 Comments