राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कराया गया

 Dhamtari/ हरेली तिहार के अवसर पर गोकुलपुर वार्ड में राजीव युवा मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कराया गया। खेलों के महाकुंभ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जहां खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा


का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल का लोहा मनवाया। यह ओलंपिक कई मायनों में खास रहा क्योंकि इसमें विभिन्न आयु वर्ग के बालक, बालिका,  युवा, युवती, महिला, पुरुष सहित बुजुर्गों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड की पार्षद सविता कंवर ने वार्ड वासियों, वरिष्ठजनों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी नगर निगम


महापौर विजय देवांगन, विशिष्ट अतिथि उपासना देवांगन रही। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष उपेंद्र साहू, उपाध्यक्ष उमा यादव,  सचिव पुरूषोत्तम यदु, कोषाध्यक्ष नुमेश, रोशन कवर, वार्ड के वरिष्ठ नागरिक विजय यादव, भगवान सिंह यादव, अशोक साहू, रामेश्वर साहू, भगवान सिंह कवर सहित क्लब के सदस्य एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 


महापौर विजय देवांगन ने प्रतिभागी एवं वार्ड वासियों को हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक हमारी विलुप्त होती खेल प्रतियोगिताओं को पुनः जीवित करने का प्रयास  मुख्यमंत्री  ने किया है जिसका सार्थक परिणाम हमें देखने को मिल रहा है कि आज राजीव युवा मितान क्लब गोकुलपुर द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर एक नए कीर्तिमान रच रहे हैं।


राजीव युवा मितान क्लब गोकुलपुर द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ 0 से 18 आयु वर्ग बालिका एवं बालक फुगड़ी


प्रतियोगिता के साथ किया गया। इसके पश्चात 18 से 40 पुरुष एवं महिला एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों की फुगड़ी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें प्रतिभागियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी । इसके पश्चात 0 से 18, 18 से 40, 40 से अधिक आयु वर्ग पुरुष एवं महिला आयु वर्ग में रस्साकशी की प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी वर्गों के खिलाड़ियों ने शक्ति का प्रदर्शन करते हुए जोर आजमाइश की । 

महापौर ने बजाई सिटी, खिलाड़ियों ने भरी रफ्तार

विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता मैं महापौर विजय देवांगन खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उन्हे दौड के नियमों से के नियमों से अवगत कराते हुए तैयार होने का और सीटी बजा कर हरी झंडी दिखाई। क्रमशा सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों को महापौर ने सिटी बजाकर हरी झंडी दिखाई और खिलाड़ियों ने कुछ सेकंड में रफ्तार पकड़ते हुए एक दूसरे को पीछे छोड़ते हुए विजय हासिल की। 


ये खेल रहे खास, प्रतियोगिता में खास

आपको बता दें कि  छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी एवम बांटी (कंचा) और एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकेगें। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 वर्ष और तीसरे वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments