धमतरी 27 मई _ राजधानी रायपुर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की प्रकाशित खबर की गूंज ने धमतरी जिले में हड़कंप मचा दिया है , खबर की गूंज से धमतरी जिले के सटोरिए जो भूमिगत हैं साथ ही जो शहर में हवाला कारोबार करते हैं वह अब अपनी शाख बचाने सेटिंग करने में जुट गए हैं, साथ ही जिले के चपड़ गंजू, जो सालों से सेटिंग का ही काम करके अपना लालन-पालन कर चौक चौराहों में अपनी बड़ी बड़ी डिंगी हाकने से नही चूकते, ऐसे लोग भी एक बार फिर से सक्रिय होकर अपने समूह के सरगना बताते हुए और उसकी एक एप्रोच दिखाते हुए इन लोगों को बचाने की सेटिंग करवाने का भरोसा सटोरियों को दे रहे, ताकि उनकी सेटिंग के पीछे चपड गंजू का भी कुछ चंदा निकल सके, बता दे की लंबे समय से धमतरी जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चलने की शिकायतें आम सी हो गई थी , लगातार सुर्खियां बटोर रही इन खबरों के बावजूद धमतरी पुलिस के तमाम टीम सायबर सेल, खुफिया पुलिस, थाना प्रभारियों के हाथ खाली ही रहे, साथ कार्रवाई नहीं होने से क्रिकेट सटोरिए बेखौफ होकर अपने कार्य को अंजाम देते हुए, दिन दुगनी रात चौगुनी रफ्तार से इस कार्य को अंजाम देते हुए शहर और जिले में आईडी हर दूसरे हाथ में परोस्ते रहे, पूरे आईपीएल मैच के दौरान शहर के हर दूसरे हाथ में ऑनलाइन सट्टे की आईडी युवाओं के हाथों में दिखना मानो आम सी बात हो गई है ,
माही जुपिटर, महादेव सहित कई ऑनलाइन क्रिकेट आई डी वाले मास्टर आई डी सटोरिए आई डी बाटते रहे,साथी ही पैसे के लेनदेन को लेकर शहर सहित ग्रामीण अंचल में भी सटोरियों ने अपने हवाला के कारोबारियों को लगा कर रखा है, जिनके माध्यम से सटोरिए पैसे का लेनदेन करते रहते हैं, धमतरी जिले में इस अवैध कार्यों को करने वालों की जानकारी हर दूसरे आदमी को भी है, पर पुलिस द्वारा कार्यवाही होना कई तरह के संदेह को भी जन्म देती रही है, अब देखना होगा कि राजधानी रायपुर से प्रकाशित खबर के बाद किस तरह की कार्रवाई करती है साथ ही चपड़ गंजू इस मर्तबा क्या जुगत लगाता है ।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments