धमतरी ; छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के शराब घोटाले और शराबबंदी के वादे को लेकर धमतरी महिला मोर्चा ने मंगलवार की शाम रत्नाबांधा चौक में चक्का जाम कर दिया
राष्ट्रीय राजमार्ग बस्तर को जोड़ने वाली सड़क के बीचो-बीच चौक में तिराहे पर महिला मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रास्ते पर ही बैठ गए
और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे
महिला मोर्चा के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने बड़ी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर रखी थी, साथ ही बड़ी वाहनों के आने-जाने के लिए मार्ग डाइवर्ट कर रखा था, तकरीबन 15 मिनट तक चले चक्का जाम के बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जाम से हटाया, तो वही बीजेपी कार्यकर्ता महिला मोर्चा बैनर लेकर जमकर नारेबाजी करते रहे,
महिला मोर्चा के इस कार्यक्रम में राजधानी रायपुर निगम की नेता प्रतिपक्ष मौजूद रहि मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, शराबबंदी के बात कांग्रेस सरकार ने कही थी, पर शराबबंदी करना छोड़.... राजधानी रायपुर के महापौर के भाई द्वारा ही शराब घोटाला किया गया है , जिस पर ई डी द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है,
जिससे साफ होता है कि प्रदेश सरकार शराब घोटाले में संलिप्त है,
जिसके विरोध में आज महिला मोर्चा सड़क पर आकर चक्का जाम कर रही है



0 Comments