धमतरी में क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क हाईटेक, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

  पार्ट _002_धमतरी में क्रिकेट सट्टे का नेटवर्क हाईटेक, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

आईएस ऑफ छत्तीसगढ़ टीम _धमतरी में आईपीएल सीजन के दौरान क्रिकेट सट्टे का कारोबार लगातार परवान चढ़ता नजर आ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क तेजी से फैल चुका है। छोटे स्तर के खिलाड़ियों पर कार्रवाई जरूर हो रही है, लेकिन बड़े सिंडिकेट अब भी बेखौफ तरीके से सक्रिय बताए जा रहे हैं।........सूत्रों की मानें तो जिले में पांच बड़े सट्टा सिंडिकेट सक्रिय हैं, जिनसे जुड़े सदस्य एक ही सीजन में करोड़ों रुपए का कारोबार कर रहे हैं। हवाला और नगद लेन-देन के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मैच शुरू होने से पहले ही चिन्हांकित एजेंट रकम का कलेक्शन कर लेते हैं और इसके बाद बाहर से जुड़े सटोरियों द्वारा स्कैनर और ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराई जाती है।

ग्राहक लाओ, हारने  पर 10 % कमीशन पाओ, खाईवाल करोड़पति , ग्राहक लाने वाला बना लखपति 

खास बात यह है कि ग्राहक जोड़ने वालों को भी खुलेआम कमीशन का लालच दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ग्राहक के हारने पर 10 प्रतिशत तक कमीशन देने का ऑफर दिया जाता है। दुर्ग रोड से जुड़े सटोरियों द्वारा रकम कन्फर्म होते ही कुछ ही मिनटों में मोबाइल पर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाता है, जिसके जरिए लोग अपनी क्षमता अनुसार दांव लगाते हैं।.........  सटोरिए का bsnl  नंबर आइस ऑफ छत्तीसगढ़ के पास  पहुंच चुका है .......वही  लगभग हर मैच में लाखों का खेल खुलेआम चल रहा है। बताया जा रहा है कि..... इस सीजन में कई खाईवाल करोड़पति बन चुके हैं, वहीं ग्राहक जोड़ने वाले लोग भी लाखों की कमाई कर रहे हैं। दूसरी ओर युवा और आम लोग कर्ज लेकर, यहां तक कि घर से चोरी कर सट्टे में पैसा लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट में पहुंच रहे हैं।

सवाल तो बनता है ?

अब सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े स्तर पर चल रहे इस नेटवर्क पर आखिर जिम्मेदारो की नजर क्यों नहीं पड़ रही, और बड़े सट्टा सिंडिकेट पर सख्त कार्रवाई कब होगी?


अंत में जिसे  मिली जिम्मेदारी,जिसे लाया गया जंगलों  से शहर में वह खुद हुआ लाल , कौन है वह शख्स  बूझो तो जाने 


बाकी तीसरे पार्ट में 

Post a Comment

0 Comments