धमतरी: मगरलोड थाना क्षेत्र में महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार

धमतरी: मगरलोड थाना क्षेत्र में  महिला से गैंगरेप, चार आरोपी गिरफ्तार



धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सूत्रों के अनुसार,  एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पर मामले में किसी भी तरह की जानकारी पुलिस द्वारा  नहीं दी जा रही 

पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

स्थानीय पत्रकारों द्वारा मामले को लेकर लगातार जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन थाना पुलिस व डीएसपी स्तर से किसी भी तरह की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई। आरोप है कि पत्रकारों के फोन कॉल उठाने से भी अधिकारी बचते रहे।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन की यही कार्यशैली अपराधियों का हौसला बढ़ा रही है, जिसके चलते मगरलोड व आसपास के क्षेत्रों में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

डीएसपी छुट्टी में, जानकारी अधर में

जब मीडिया प्रतिनिधियों ने इस मामले में डीएसपी से संपर्क करने की कोशिश की, तो उनकी ओर से छुट्टी पर होने की बात कही गई। वहीं थाना स्तर से भी घटना से संबंधित कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया, जिससे मामले की पुष्टि और अन्य विवरण स्पष्ट नहीं हो पा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments