निःशुल्क फिल्म डेवालो का एक दिवसीय प्रसारण, झूलेलाल जन्म महोत्सव का आगाज
धमतरी _ धमतरी जिला सिंधी समाज द्वारा अपने इष्ट देवता साईं झूलेलाल जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मनाया जा रहे पांच दिवसीय महोत्सव का आगाज कर दिया है, सिंधी समाज की युवा इकाई द्वारा मिशन मैदान में रात्रि कालीन सिंधी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के बाद मंगलवार को एक दिवसीय सिंधी भाषा फिल्म का आयोजन विमल टॉकीज में किया जा रहा है जहां टॉकीज के चारों शो में समाजजन बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी सिंधी भाषा की फिल्म का प्रसारण देखने पहुंच रहे हैं , समाज की इकाई रिसाई पारा नव युवक सेवा समिति द्वारा यह पूरा आयोजन किया जा रहा है बता दे की 2005 से थावर राजवानी अपनी रिसाई पारा समिति के साथ इस तरह का आयोजन लगातार करते आ रहे,साथ ही प्रतिवर्ष आयोजन जारी रखने की बात भी कह रहे , फिल्म प्रसारण के दौरान समाज जनों के लिए जलपान की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है वही फिल्म का प्रसारण देखने बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के लोग भी टॉकीज पहुंच रहे हैं
*समाज के संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*
मंगलवार को विमल टॉकीज में सिंधी भाषा की फिल्म के चारों शो समाज के लिए आरक्षित रखे गए है फिल्म का पहला शो से पहले समाज के संतों की अगुवाई में साइन झूलेलाल जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया, साथी संतों द्वारा पल्लव अरदास किया गया , इस दौरान पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी झूलेलाल मंडल, रिसाई पारा समिति, भारतीय सिंधु सभा समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
आयोजन में रहे शामिल
आयोजन में पूजा सिंधी पंचायत के मुखी चंद्र लाल जसवानी , रामचंद्र वाधवानी किशोर चारवानी, अशोक डुम्बानी , महिला शक्ति पार्वती वाधवानी,मीडिया प्रभारी राजेश चावला झूलेलाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण धामेचा, भगवान दास चावला राजू भोजवानी, विकास वाधवानी, विकास गोविन्दनी,रिसाइ पारा सेवा समिति प्रमुख, थावर राजवानी, कैलाश कुकरेजा, नरेश शमनानी, निखिल आहूजा, विक्की बजाज,कमल वाधवानी, केलू आहूजा, किशोर वाधवानी भारतीय सिंधु सेवा समिति जिला अध्यक्ष राजा वाधवानी , राजेश चावला, विक्की बजाज , अमित बजाज, सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे




0 Comments