मंजिल उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है, 50 वर्ष की आयु में श्री मति नीलम जसूजा बनी ऐडवोकेट,पेश की मिसाल
धमतरी _कहते है न की अगर कुछ कर गुजरने की चाहत के साथ एक सफल प्रयास मंजिल पाने के लिए किया जाए, तो हर वह मुकाम हासिल हो जाता है ,जिसके लिए आपने सच्चे दिल से अथक प्रयास किया हो । ऐसा ही एक उदाहरण धमतरी जिले की प्रतिष्ठित व्यवसाई के घर की बहु ने कर दिखाया है , शहर के नगर घडी चौक के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान महेश क्लाथ स्टोर के संस्थापक आसुदामल जसूजा की बड़ी बहू नीलम जसूजा 50 वर्ष की उम्र में अपनी मंजिल को पाकर एक नया मुकाम हासिल किया है । परिवार से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्ष की उम्र में ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन को पास कर श्रीमति नीलम महेश जसूजा एडवोकेट बन गई है ,श्रीमती नीलम जसूजा के इस पायदान को हासिल करने पर धमतरी पूज्य सिंधी पंचायत, बंसल न्यूज़ संवादाता ,सर्व समाज सहित शहर वासियों ने बधाइयां प्रेषित की है , श्रीमती नीलम जसूजा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स धमतरी जिले के अध्यक्ष महेश जसूजा की धर्मपत्नी है ,उद्यमी व्यवसाई महेश जसूजा जितने मृदु भाषी, मिलनसार , सरल स्वभाव के है , पति के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली श्री मति नीलम जसुजा ने एक पत्नी ,बहु, मां का धर्म बड़ी ही सहजता के साथ निभाया , अब एक कदम और आगे बढ़ते हुवे श्री मति जसूजा ने 50 वर्ष की उम्र में एक बहू ,एक मां के कर्तव्यों का पुरी तरह से निर्वहन करते हुवे अब एडवोकेट भी बन गई है , श्रीमती नीलम जसूजा एडवोकेट बनने का पूरा श्रेय ससुर आसुदामल जसूजा, पति महेश जसूजा सहीत पूरे परिवार को दे रही ,साथ ही इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद एक मिसाल फीर से पेश कि है कि अगर अथक परिश्रम सच्ची लगन से किसी मंजिल को पाने की भरकस प्रयास किया जाए, तो मंजिल अवश्य उसे मिल जाती है ।
श्रीमती जसूजा की इस पायदान को पाने पर एडवोकेट श्री गोपाल शर्मा, अमरचंद मिनी , जानकी शर्मा छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी उपाध्यक्ष राम मंधान, रामू वाधवानी, धनराज लूनिया प्रदेश सिंधी समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष महेश रोहरा,प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ,बंसल न्यूज़ संवाददाता राजेश चावला, धमतरी सिंधी समाज के अध्यक्ष चंद्रलाल जसवानी, अर्जुन जसवानी, कांग्रेस प्रदेश उपाअध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा, हरमीत होरा, नरेश जसूजा, शरद लोहाना ,मोहन लालवानी, राजू लालवानी ,रवि मुंजवानी अमर मूलवानी पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती श्रीदेवी चौबे ,प्रोफेसर दुर्गेश प्रसाद, पंकज जैन तथा समाज के सभी वरिष्ठ जनों ने बधाई दी है



0 Comments