पार्ट _01_ धमतरी जिले सहित आसपास के जिलों में बेचा जा रहा नकली जर्दा गुटका, पान मसाला, उड़ीसा राज्य में भी जर्दा गुटका नकली पान मसाला पहुंचा रहा, शहर का जर्दा माफिया
धमतरी _30 मार्च _ धर्म की नगरी धमतरी में विगत कई सालों से नकली ज्यादा गुटका ,पान मसाला बनाने का खेल बदस्तूर जारी है शहर के रहने वाले इन जर्दा पाउच ,पान मसाला माफिया का खेल कई वर्षों से धमतरी जिला मुख्यालय में बैठकर खेला जा रहा है । पहले धमतरी जिला मुख्यालय के बाद, आसपास के जिलों के साथ अब यह माफिया उड़ीसा राज्य में भी अपने पैठ बना चुके हैं और नकली जर्दा, पान मसाला गुटका बेचने में मशगूल है , विश्वसत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह जरदा गुटका पाउच पान मसाला बेचने वाले कम समय में ही करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रहें, सूत्र बताते हैं कि जर्दा माफियाओं द्वारा बाहर से कारीगरों को आयात करके शहर के आसपास के तीन से चार इलाकों में अलग-अलग स्थल पर जर्दा गुटका पान मसाला बनाने के लिए रखा गया है , आसान भाषा में बोला जाए तो शहर सहीत आस पास के ग्रामीण इलाकों में चार छोटी छोटी फेक्ट्री ( गुटका, (नकली पान मसाला) लगाई गई है । जहा बंधुवा मजदूर के तहत बाहर से लाए गए कारीगरो से दिन रात कार्य लेकर बड़ी मात्रा में नकली जर्दा गुटका पान मसाला बनवाया जा रहा, कारीगरों को फैक्ट्री नामक छोटे-छोटे इन स्थानों के अंदर ही खाने पीने सहित हर तरह की सुविधा दी जाती हैं, वही कारोगिरो को बाहर आम लोगों से मिलने और फैक्ट्री से बाहर आने पर भी प्रतिबंध लगाया हुआ है, ताकि जर्दा गुटका पान मसाला माफिया का यह काला खेल का भंडाफोड़ न हो सके ,सूत्र बताते है की इक्को नामक चार पहिया वाहन में रख कर इन नकली गुटका पान मसाला को जिला सहीत आस पास के जिले के पान मसाला व्यपारियो को बेचा जा रहा, वही असली ( प्रतिबंधित) जर्दा गुटका का डुबली केट नकली गुटका जिसका रेट असली ( प्रतिबंधित) जर्दा गुटका के मूल्य से आधा होने की वजह से हाथो हाथ पान मसाला व्यापारी पान मसाला व्यापारी खरीद कर फेरी करने वाले लोगों के माध्यम से गांव तक और शहर और जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाकर खूब माल बटोरने में लगे हुए हैं ।
जर्दा गुटका पर दोनों ही सरकारों ने लगाया था प्रतिबंध
विदित हो कि मध्य प्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद जर्दा गुटका पाउच पर बीजेपी सरकार ने प्रतिबंधित लगाया था , प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने भी इस प्रतिबंध को जारी रखा था, बावजूद इसके जर्दा गुटका पाउच धमतरी जिले सहित आसपास के इलाकों में बिफक्रीे बेचा जा रहे हैं ।वही धमतरी जिलें के रहने वाले नकली ( डुप्लीकेट ) जर्दा गुटका ,पान मसाला बनाने वाले माफिया ने अपने नकली ( कॉपी ) जर्दा गुटका पान मसाला को अपना असल व्यापार बना रखा है , जिससे माफिया लाखो करोड़ों रूपए की गाढ़ी कमाई कर रहा ।


0 Comments