पंचों के दबंगाई, सहमति पत्र बनाकर रेत घाट में उतारी मशीन , मंदरौद रेत घाट का मामला

धमतरी 9 जुलाई_ एनजीटी के मुताबिक 15 जून से रेत खदानों पर उत्खनन, परिवहन पूरी तरह से प्रतिबंधित है, धमतरी जिले में भी रेत खदानों पर पूरी तरह से उत्खनन परिवहन बंद करने के आदेश जिला प्रशासन ने जारी किए हैं, बावजूद इसके कुछ गांव ऐसे हैं जो अब इस बंद के दौरान के समय को भी किसी गोल्डन जुबली समय से कम ना मानते हुए अपनी मनमानी करते हुए रेत  घाट का अवैध संचालन करने में जुट गए हैं, जिससे गांव में ही तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है, ताजा मामला धमतरी जिले के मंदरौद रेत खदान का है, जहां गांव के ही कुछ  ग्रामीण पंचों द्वारा एक सहमति पत्र बनाकर घाट में मशीन उतार दी गई है ,

और दिन के उजाले में भी इस मशीन से  खनन करते हुए अवैध रेत परिवहन कर मोटी कमाई की जा रही है, साथ नियम कायदा की खुलेआम धज्जियां भी  उड़ाई जा रही , वही गांव के दूसरे पंच और सरपंच द्वारा मनाई करने पर भी पंच मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे ,जिससे गांव में भी तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है, जिसे रोकने में खनिज विभाग पूरी तरह से असफल ही साबित हो रहा है ,घाट के संचालन को लेकर गांव के उक्त पंचों ने बकायदा सहमति पत्र बनाते हुए हस्ताक्षर भी किए हैं ,साथ ही बकायदा  ठेकेदार द्वारा सहयोग किए जाने की बात भी सहमति पत्र में लिखी गई है, जो सहमति पत्र सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, 


अब देखना होगा कि बंद के इस दौर में खुद पंचों द्वारा ही सहमति बनाकर घाट चालू करने के विषय में किस तरह की और क्या कार्रवाई की जाती है


Post a Comment

0 Comments