श्यामतराई के किशानो ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुँच कर ज्ञापन सोप जिसके अंतर्गत विषयान्तर्गत लेख है कि
हम समस्त ग्रामवासी श्यामतराई आपसे निवेदन करते है कि हम सब ग्रामवासी कृषक अपने अपने खेतों में बोनी पद्धति से धान बोवाई किया था परन्तु पिछले सप्ताह अचानक दो तीन दिन तक लगातार पानी गिरने से बीज सड़ा गया है। हम सब छोटे छोटे सीमांत कृषक है अब मोवाई करने के लिए बीज नहीं है। हमारे ग्राम में ग्राम सोरम हाथीखोज भटगांव तरफ से जंगल का पानी आता है ईधर बाईपास बन गया है। जिसके कारण पानी हमारे ग्राम के भीतर खेतों में जाता है। उक्त संबंध में आपको दिनांक 29.05.2023 को (आवेदन) के माध्यम से सूचना भी दिया था परन्तु यहां पर कोई मौका जांच में नहीं आया अब हमारे पास धान बीज नही है। कहा से बीज लाये।
इस ज्ञापन पर माननीय कलेक्टर महोदय का कहना था कि जल्द ही आपका समाधान कर दिया जाएगा ।

0 Comments