आकाशीय बिजली की चपेट में कोटवार की पत्नी की मौत,गांव में पसरा मातम
धमतरी _ टीम आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी जिले के ग्राम मुरा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई तो वही एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई जिसका इलाज स्वास्थ केन्द्र में जारी है, मिली जानकारी के अनुसार बीरेझर थाना के मुरा गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गाँव में शोक का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्राम मुरा के कोटवार सुरेंद्र नागरची की पत्नी रेवती संग अन्य महिला खेत में काम कर रही थी। अचानक मौसम बदला और बारिश के साथ गड़गड़ाहट होने लगी। इसी दौरान आकाशीय बिजली सीधा खेत में गिरी । जिसकी चपेट में आने से रेवती नागरची महिला की मौत हो गई,तो वही खेत में साथ काम कर रहे महिला भी झुलस गई है जिसी खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीणों ने अभनपुर के स्वास्थ केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है , जहां झुलसी महिला का इलाज जारी है
इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति सुरेन्द्र नागरची कोटवार का रो रो कर बुरा हाल है साथ ही गाँव में घटी घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है।


0 Comments