नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी

नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, इलाके में सनसनी


धमतरी– टीम  आइस ऑफ छत्तीसगढ़ _धमतरी शहर से लगे ग्राम बोडरा नहर से मंगलवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पानी में तैरती लाश देख तुरंत अर्जुनी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर वरदान एंबुलेंस  सेवा संस्था द्वारातपोस्टमॉर्टम के लिए  जिला अस्पताल भेज दिया है।

*महिला की पहचान में जुटी पुलिस*

महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट्स की मदद से शिनाख्त की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत और सवाल दोनों पैदा कर दिए हैं। अब देखना यह है कि जांच में सामने क्या सच आता है—आत्महत्या, हादसा या हत्या।




Post a Comment

0 Comments