महादेव सट्टा,जिले में भी कई छुपे रुस्तम , आंखों से ओझल , जांच धमतरी में हुई तो नपेंगे कई

महादेव सट्टा,जिले में भी कई छुपे रुस्तम , आंखों से ओझल , जांच धमतरी में हुई तो नपेंगे कई  


धमतरी डेस्क _ महादेव सट्टा ऐप के माध्यम से कई आम लोग कम  समय में निम्न स्तर से खास बेहद खास धनवान बन गए,इस बहती गंगां में जिसने  डुबकी लगाई या इस कार्य को संचालन करने  जुड़ा मानो लखपति नहीं करोड़ पति बन गया , देश की विश्वसनीय  जांच एजेंसी लगातार् मामले में कई खुलासे कर अरबों खरबों के लेने देने सहित कई बैंक अकाउंट को होल्ड कर कई छुपे रुस्तम को जेल की हवा खिला रहे, वही जैसे जैसे जांच एजेंसी जांच का दायरा बढ़ रहा कई छुपे रुस्तम बेनकाब हो रहे ,

जिनसे बेशुमार  दौलत  पर  भी जांच एजेंसी कार्यवाही कर रही,इस कार्य में ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल है जो इस कार्य में लिप्त है, इस पूरे कारोबार् का मुख्य केंद्र छत्तीसगढ़ी से ही शुरू हुआ था, प्रदेश के अलग अलग जिलों से कई लोगों के सीधे कनेक्शन  इस कारोबार से जांच एजेंसी ने निकाले है, सूत्रों से  मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले में भी कई बड़े  छुपरुस्तम चतुराई से कम्बल ओड कर खीर खा रहे, जिनकी दसों उंगलियां खीर में और सर कढ़ाई में है,इंकार पास महंगे बंगले ,कार ,मिल, कई फार्म हाउस, पहाड़ी इलाके वाले टूरिस्ट स्पॉट  में होटल, सहित बड़े दुकान हालांकि इनके दिखवा के शॉप में कोई ग्राहक होते नहीं पर बड़े दुकान दिखा कर यह छुपरुस्तम आलीशान जिंदगी गुजर बसर कर रहे, सूत्र बताते है कि  जिले के जागरूकता लोगों ने अब इन छुपेरुस्तमो की सूची बनाकर जांच एजेंसियो को देने का मन बना लिया है ।

Post a Comment

0 Comments