विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल द्वारा निरंतर सनातनियो को कर रहे जागरूक

विश्व हिन्दू परिषद, बजरंगी दल जिला धमतरी में षष्ठी पूर्ति दिवस के भव्य आयोजन हेतु निरन्तर बैठक आयोजित समूचे जिले में किया जा रहा है । हिन्दू समाज के सनातन के प्रति निष्ठा और धर्मजागरण के क्षेत्र में लगातार सहभागिता हेतु गांव गांव में विहीप और बजरंग दल द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिलामंत्री श्री रामचन्द्र देवांगन जी द्वारा कुरूद प्रखण्ड एवम भखारा प्रखंड की कार्यकारिणी को मार्गदर्शन दिया गया और षष्ठी पूर्ति दिवस की तैयारी हेतु आग्रह किया गया ।जिलाध्यक्ष श्री सन्दीप अग्रवाल ने जिला मंच से सभी हिन्दू समाज के लोगों को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु निवेदन किया गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के जिलकार्याध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर ने जिले के सभी युवाओं को कहा कि आज हम हिन्दू समाज के लोगों को सबसे पहले सनातन धर्म को जानने की आवश्यकता है ,और कहा कि सनातन संस्कृति और सभ्यता विश्व की सर्व प्राचीन सभ्यता है और इतनी अधिक समृद्ध है कि मानव का एक जीवन का प्रत्येक क्षण भी लगा दिया जाए तो इसे जान पाना सम्भव नही है।हमारे धर्म मे साक्षात सृष्टि के आरम्भ चारों वेदों का ज्ञान दिया, वेदों के चार ब्राम्हण दिए, चार उपवेद दिए, छः वेदांग, चार ऋषि, चार विषय दिए जिनकी उतपत्ति 1 अरब 96 करोड़ 8 लाख 43 हजार वर्ष पूर्व हुई । हमारे सनातन में 6 ऋषियों द्वारा न्याय, वैशेषिक, योग,मीमांसा, वेदांत और सांख्य दर्शन दिए गए। जिलकार्याध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कहा हमे आज ज्ञान के संकलन की आवश्यकता है 18 पुराणों एवं 11 उपनिषदों के अध्ययन की आवश्यकता है दोनों महाकाव्य के सारांश की आवश्यकता है। श्रीमद्भागवत गीता को प्रत्येक सनातनी को जीवन मे उतारने की आवश्यकता है ।सनातन धर्म एवं सभ्यता को सम्पूर्ण जीवन मे आत्मसात करने की आवश्यकता है, समूचा ज्ञान विज्ञान हमारे इस सनातन में सारगर्भित है, यदि मनुष्य सनातन धर्म को अंतरात्मा से यदि आत्मसात करता है तो मोक्ष की प्राप्ति सुनिश्चित हो जाती है। अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से यह कहा कि ऐसा कोई कार्य ऐसा कोई प्रश्न ऐसा कोई चमत्कार संसार मे नही है जो सनातन द्वारा सम्भव न हो ,आज अमेरिका नासा के वैज्ञानिक सनातन धर्म का लोहा मानते हैं और हमारे पौराणिक ग्रन्थों के सामने नतमस्तक हो चुके हैं। उपरोक्त बैठक में प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक सोनी जी और दुर्गावाहिनी की बहने और बजरंग दल के दायित्व वान कार्यकर्ता भी उपस्थित हुए।

Post a Comment

0 Comments