अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा, खुली आंखों से पेड़ो की कटाई

अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर भाजी टके सेर खाजा, खुली आंखों से पेड़ो की कटाई 



धमतरी _14 अप्रैल _ छत्तीसगढ़ राज्य बने 24 वर्ष हो चुके हैं, जिसमें शूरू  के जोगी शासन काल के 3 वर्ष,भाजपा शासन काल के 15 साल तो ,कांग्रेस शासन काल के 5 साल छत्तीसगढ़ की जनता ने देखे हैं, पर धमतरी जिले में जिला बनने के बाद से अब तलक लगातार दनादन बेखौफ अत्र-तत्र सर्वत्र भूमिया अवैध प्लाटिंग का खेल बदस्तूर जारी रखे हुए हैं छुटपुट कार्रवाइयों के अलावा भू माफिया पर किसी भी तरह की कोई सख्ती नहीं लगाई गई , सख्ती तो छोड़िए कोई हल्की-फुल्की बड़ी सी कार्रवाई तक नहीं की गई है ,अब  यही कारण है कि लगातार भू माफिया जिले में सक्रिय है और खुलेआम हर एक नियम कायदों का उल्लंघन करते हुए कृषि जमीनों पर मुरूम  के रास्ते बनाकर , भूखंडों में जमीनों को परिवर्तित कर, बड़े-बड़े विशालकाए पेड़ों की बली चढ़ाकर, हरित क्रांति को अंगूठा दिखाकर, हजारों पेड़ों की बेदर्दी  से कटाई कर, प्लाटिंग कर रहे हैं ,ऐसे में फिल्म ओम शांति ओम के शाहरुख खान के एक डायलॉग जो काफी प्रचलित रहा उसे पर भी लोग कमेंट करते हुए नहीं थक रहे हैं ,फिल्मी डायलॉग था की "*कितनी शिद्दत से तुम्हें मैंने अपने की ख्वाहिश की है कि हर जर्रे जर्रे  ने तुमसे  मिलाने की साजिश की है*" ठीक इसके उल्टे भू माफियाओं पर धमतरी में कहावत चरितार्थ हो रही है कि, जिस शिद्दत  से भू माफियाओं ने अवैध प्लाटिंग  कृषि जमीनों पर लगे  बड़े-बड़े पेड़ो की कटाई की है, हर किसी ने मिलकर दाना  चुगते हुवे साजिश करने वालो को हौसला देकर  अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है* "पेड़ों की कटाई का मामला मुख्य रूप से रुद्री , करेठा, कंपोजित बिल्डिंग के पीछे सहीत अन्य स्थानों पर बेधड़क चल रहा है, पर संबंधितों को शायद इससे कोई परवाह नहीं , क्योंकि उन्हें यहां कुछ ही साल रहना है फिर आगे चले जाना......।

Post a Comment

0 Comments