धमतरी 29 जुलाई,_सरकारी चावल की हेरा फेरी पार्ट वन के बाद यह पार्ट 2 की ताजा अपडेट के साथ नई खबर है, खबर के अनुसार धमतरी जिले में सरकारी चावल की हेराफेरी चावल माफिया लंबे समय से करते आ रहे हैं पार्ट वन में हमने चावल माफियाओं द्वारा उचित मूल्य की दुकानों में सीधा हितग्राही से चावल खरीदने की खबर को प्रकाशित किया , सूत्र बताते हैं कि इस खबर के बाद शहर के तीन उचित मूल्य दुकानों में हेराफेरी करने वाले कपिल, हरी ,हेमंत हेरा फेरी के कारनामे को अंजाम देने के लिए नई जुगत अपना ली है, वही इन्हे संरक्षण देने वाले एक व्यक्ति द्वारा अब प्रति माह दी जाने वाली राशि में 15 सो रुपए और जोड़ दिए गए है , मतलब पहले जो प्रतिमाह भेंट पूजा की राशि तय की गई थी उसमें बढ़ोतरी करते हुए 15 सो रुपए अतिरिक्त संरक्षण देने वाले व्यक्ति से डील तय हो गई है,टाकी उन पर कोई कार्यवाही न हो पाए , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन वार्डों वाले उचित मूल्य की दुकानों के बीच में हेमंत का निवास है, उसमें हरी , कपिल,हेमंत हितग्राहियों से चावल खरीद कर खुद और अपने गुर्गों से दोपहिया वाहन टीवीएस एक्सएल मोपेड स्कूटी से दुकानों से खरीदे जाने वाले चावल का परिवहन कर हेमंत के घर के सामने लगे लोहे के गेट को खोल, घर के अंदर दुपहिया वाहन प्रवेश कराकर घर के एक कमरे में ले जाकर स्टोर कर रहे, कमरे में चावल स्टोर करने के बाद बाहर से इस कमरे को ताला लगा दिया जाता है,जहां रोजाना स्टोर किया जाने वाला तकरीबन 4 से 5 टन सरकारी चावल रात के अंधेरे में चार पहिया माल वाहक वाहन से बस स्टैंड के पीछे, जगदलपुर रोड में श्याम तराई से आगे राइस मिलों की तरफ ले जाया जाता है, जहां चावल माफिया राइस मिल को सरकारी चावल देकर मोटी रकम कमाने में लगे हुए है, अब यहां पर यह बताना लाजमी है की शहर में हर दूसरे व्यक्ति को इस मामले की खबर है, दिन के उजाले में हितग्राहियों के सामने सेल्समैन की मौजूदगी में चावल खरीदने हेराफेरी करने का यह काम बदस्तूर जारी है, पर इसे रोकने वाला विभाग कार्यवाही करने वाले अधिकारी की खामोशी दाल में सब कुछ काला होने की बात खुद में ही साबित कर रही है ।
पार्ट _03 में चावल माफिया को संरक्षण देकर पार्टी माह भेज पूजा लेने वाले,बाइक में गमछा पहन कर घूमने वाले व्यक्ति की खबर का होगा खुलासा
.jpeg)
0 Comments