अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योग ईश्वर की अराधना का एक साधन है- अजय चंद्राकार

 योग ईश्वर की अराधना का एक साधन है- अजय चंद्राकर 

कुरुदः आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के नौ वर्ष पुर्ण होने पर लोकसभा महासमुंद में भारतीय जनता पार्टी कुरुद विधानसभा के तरफ से योग का आयोजन अजय फाऊण्डेश कुरुद में किया गया। आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी, व्यापारी एवं ग्रामीणजनों ने भाग लिया। शिविर में विभिन्न प्रकार के योग जैसे पद्मासनशीर्षासन सहित कपालभाति का प्रशिक्षण योग प्रशिक्षक ने दिया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने अपने उद्बोधन कहा- योग एक स्वस्थ और शक्तिशाली समाज का निर्माण करता है जहां सामूहिक ऊर्जा बहुत अधिक होती है. उन्होंने कहा कि योग एक विचार था, जिसे आज दुनियाभर ने अपनाया है. आज योग ग्लोबिल स्पिरट बन गया है. योग ने हमेशा से जोड़ने का काम किया है. हमारे आदर्श हो, भारत का दर्शन हो या दृष्टि हो हमने हमेशा जोड़ने, अपनाने और अंगीकार करने वाली परंपरा को पोषित किया है।

योग के प्रशिक्षक परशुराम और कार्यक्रम संचालक सुरेश अग्रवाल रहे जिसका आभार मंडल अध्यक्ष भाजपा कुलेश्वर चंद्राकर ने किया एवं निरंजन सिन्हा, पुरुषोत्तम चंद्राकर, भानु चंद्राकर, तिलोकचंद जैन, मालकराम साहू, पुष्पेंद्र साहू,    कृष्णकांत साहू, भारत भूषण पंचायन, भारती पंचायन, मुलचंद सिन्हा, केवल चंद्राकर, जितेंद्र सिन्हा, सतीश शर्मा, कमलेश चंद्राकर, रेखराम साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, लोकेश्वर सिन्हा, भोजराज चंद्राकर, शत्रुहन साहू, टिकेश्वर चंद्राकर, किशोर यादव, सोमप्रकाश सिन्हा, चंदन शर्मा, मनीष देवांगन प्रमुख रुप से मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments