छोटे पकड़ में आए, बड़े आएंगे कब, उठ रहे सवाल

 

धमतरी 26 जून _धमतरी पुलिस ने रायपुर रेंज आईजी के सख्त निर्देशों के बाद जुआ सट्टा खेलने, खिलाने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की बात कहते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी की, बकायदा सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ  जुर्म और अपराध दर्ज कर बड़ी कार्रवाई की बात लिखी गई ,अच्छी बात है , सामाजिक बुराई पर कार्रवाई होनी भी चाहिए, पर धर्म की नगरी धमतरी के रहने वाले कई जागरूक लोगों का यह साफ तौर से कहना है कि  जो पकड़ में पुलिस गिरफ्त में आए हैं, वह काफी छोटे पियादे है,या यू कहे की सट्टा कारोबार के नए नवेले पियादे , जिन्हें पकड़ कर पुलिस जरूर वाहवाही लूट रही, पर यह भी जग जाहिर और शहर में चर्चा का विषय है कि ,आखिर कब तक छोटे-छोटे सटोरियों जुआरियों पर ही पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी और आखिरकार पर्दे के पीछे और खुलेआम घूम रहे बड़े सटोरियों जुआरियों पर पुलिस आखिर कब नकेल कसेगी, यहां यह बताना काफी आवश्यक है कि शहर के चारों तरफ लाल बगीचा वार्ड के  तीन चौकों पर ,नवागांव, टिकरा पारा, रिसाईपारा, रामबाग, कोष्टापारा, सिटी कोतवाली से महज 300 मीटर की ढलान वाले इलाके पर  शहर की कई स्थानों पर सट्टे का कारोबार ना ही फूल फल रहा है बल्कि बेलगाम होता जा रहा है सटोरिए खुलेआम अपने गुर्गों को द्वारा सट्टा पट्टी इकट्ठा कर खूब मलाई खा रहे , जिन पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही,जो कई सवालों को जन्म दे रही ।

Post a Comment

0 Comments