कुरूद। कुरूद में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुराना मंडी प्रांगण में सामूहिक योग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न योगाभ्यास किया विश्व योग दिवस पर जिले के विभिन्न संस्थानों और स्थलों पर उत्साह एवं ऊर्जा के साथ योगाभ्यास किया गया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में ऊर्जा को लगाते थे। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर घर आंगन योग का संदेश दिया है। आज इस अवसर पर बच्चे बूढ़े सभी योग कर रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार योग के महत्व को समझते हुए छत्तीसगढ़ योग आयोग का गठन किया और सदस्यों की नियुक्ति की है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ योग आयोग, योग प्रशिक्षक कुमारी भेमा साहू, एवं नागरिकों को बधाई दी है।
योग प्रशिक्षक भेंमा साहू ने बताया कि वे मंडी प्रांगण में विगत 2 माह से छत्तीसगढ़ योग आयोग के तत्वधान में प्रतिदिन निशुल्क योगाभ्यास करवा रही हैं जिसमें नगर के छात्र-छात्राओं सहित वरिष्ठ नागरिक गण भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं प्रशिक्षक ने बताया कि योग से शरीर के विभिन्न बीमारियो से निजात पाया जा सकता है इसलिए मैं आप सभी से निरंतर योग करने का आग्रह करती हु , करो योग रहो निरोग,।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य तारिणी चंद्राकर, पार्षद डुमेश साहू, आशीष साहू, मनोज अग्रवाल, पार्षद उत्तम साहू, कुरूद नगर पंचायत सीईओ, बालक स्कूल प्रिंसिपल विश्वकर्मा सर जी, हिमाचल साहू, मोनू साहू, नरेंद्र साहू, शशि निर्मलकर, चुम्मन दीवान, भूपेंद्र, बीरेंद्र साहू, नरसिंहदास केला, ललित साहू, दुमेश चंद्राकर वकील, एम एस भारद्वाज वकील, रमाकांत चंद्राकर वकील भी उपस्थित रहे।



0 Comments