21 से अघोर महोत्सव

 रायपुर। महागुरु बाबा औघड़नाथ के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य और धरती माता के रजस्वला काल में 21 से 25 जून की रात्रि तक अघोर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पुरानी बस्ती प्रोफेसर कॉलोनी स्थित औघड़नाथ दरबार में होगा।


महोत्सव में सुमेरु मठ के पीठाधीश बाबा प्रचंडवेग की ओर से अघोर ध्यान योग, आत्म जागृति साधना के साथ-साथ विभिन्न योग कराए जाएंगे। महोत्सव में 21 से 25 जून की रात्रि तक निरंतर यज्ञ, योग और साधना होगी। वर्ष का यह ही समय है जब प्रकृति में विशिष्ट उर्जामय हलचल होती है, जिसके परिणामस्वरूप आसाम प्रदेश की राजधानी गुवाहाटी की नीलांचल पहाड़ी में स्थित कामाख्या सिद्ध योनि शक्तिपीठ में रजस्वला की प्रतिक्रिया घटित होती है। इस अवसर पर सिद्ध योग परंपरा के संत योनिपीठ क्षेत्र में इन दिनों विशिष्ट यौगिक क्रियाओं द्वारा योगबल अर्जन करते हैं, जो कि अब तक की बहुत गोपनीय साधना रही है।

Post a Comment

0 Comments