धमतरी जिले के पीपरछेड़ी ग्राम में अवैध शराब बेचने वाले बेलगाम हो गए हैं
गांव की चारों छोर में शराब माफिया खुलेआम शराब बेचकर आबकारी विभाग और पुलिस विभाग को खुला चैलेंज कर रहे,पर मजाल हो की इन माफियाओं पर किसी तरह की कोई कार्यवाही हो सके,शराब माफिया कितने बेलगाम हो गए है की
ग्रामीणों द्वारा विडियो रिकॉर्डिंग करने पर भी शराब बेचना बंद करना छोड़ वीडियो रिकॉर्डिंग में खुलेआम शराब बेचते और बात करते दिखाई दे रहे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की शराब बेचने वालो को किसी तरह का कोई भय नही रहा ,ऐसे में अवैध कार्य पर लगाम लगाने वाले संबंधित विभागों की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा होना लाजमी है,
गांव के सरपंच संतोषी हिरवानी इस अवैध शराब की बिक्री की शिकायत कई मर्तबा विभागों को कर चुके हैं पर जितनी शिकायत की जाती है उससे कहीं ज्यादा मात्रा में शराब सहित आसपास के इलाके में यह अवैध शराब का कारोबार फल फूल रहा, सरपंच संतोष हिरवानी द्वारा रविवार को विभाग की उदासीनता के चलते खुद ही एक शराब माफिया को पकड़कर अर्जुनी थाने के हवाले किया गया तब
कही जाकर पुलिस द्वारा शराब बेचने वाले पर कार्यवाही की गई , वही सरपंच का यह भी कहना है कि, गांव के अंदर ही अवैध शराब के साथ एक युवक को आबकारी विभाग की इंस्पेक्टर नीलोफर द्वारा पकड़ा गया, पर उस पर किस तरह की क्या कार्रवाई की गई पूछने पर ,
विभागीय अधिकारी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी जा रही है, वहीं जब हमने भी इंस्पेक्टर से इस मामले में जानकारी लेनी चाहिए तो उनके द्वारा सिर्फ कार्रवाई की गई है कहकर फोन को काट दिया गया
विभागीय उदासीनता अवैध शराब कारोबारियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही,जिससे इस तरह का अवैध कार्य गांव में बदस्तूर बढ़ता और चलता ही जा रहा है,
अब देखना होगा कि इस तरह के खुलेआम चल रहे अवैध कारोबार पर उच्च अधिकारी संज्ञान लेते हैं और किस तरह की कार्रवाई और कसावट विभाग में करते हैं



0 Comments