धमतरी 07 जून / धमतरी जिला मुख्यालय से लगे जंगलों में 52 पत्ती जुआ का खेल काफी चर्चा में बना रहा है, जंगल में चल रहे खेल के फड़ में पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापा मारकर, कई बाइकों सहित आधा दर्जन से ज्यादा जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था,
वही इस कार्रवाई में कई लोग बचकर भाग गए या निकल गए, वगेरह वगेरह ( कई तरह की चर्चाएं शहर में व्याप्त है ) इस कार्रवाई को कुछ ही दिन गुजरे थे कि अब लगातार शहर के बीचो बीच घड़ी चौक से लगे एक खुले स्थान पर रात में गद्दा लगाकर फड़ सजने की जानकारी शहर में आग की तरह फैली हुई है,
इसके साथ ही यह भी एक जानकारी अब विश्वस्त सूत्रों के हवाले से पहुंच रही है कि फड़ संचालकों के गुर्गों के द्वारा खिलाड़ियों को फोन कर _ हेलो जी, काम शुरू हो चुका है, खेल जारी है कोई समस्या नही होगी, कोई रिस्क नहीं है , फार्म हाउस में पूरी व्यव्स्था की गई है एक साथ जाना है एक साथ आना है, परिंदा भी पर नही मार सकता आप निश्चिंत रहे
इस तरह का भरोसे का फोन खिलाड़ियों को किया जा रहा ,साथ ही यह खेल जिला मुख्यालय के आसपास बदस्तूर फिर से जारी हो चला है, सूत्र बताते हैं कि एक निश्चित जगह पर सभी खिलाड़ियों को बुलवाकर वाहन में बैठाकर फड़ तक ले जाया जा रहा है,
जहां पर खाने-पीने से लेकर सभी तरह की सुविधाएं खिलाड़ियों को परोसी जा रही,इस पूरे खेल का मास्टर माइंड पिछले दिनो हुई कार्यवाही वाले स्थान का संचालक है जो पिछली सरकार में फलाने का ढिकाने के नाम से जाना जाता था,
उक्त व्यक्ती द्वारा समय समय पर रेत खनन, मुरूम खनन के अवैध कार्य में नाम जुड़ा रहा है, वहीं पुर्व में भी यह व्यक्ति 52 पत्ती जुआ खेलते पकड़ा जा चुका है, वर्तमान में चल रहे गोरखधंधे की जानकारी शहर के चौक चौराहे में फिर से व्याप्त है
वही संबंधित विभाग के सीपेसलहारो को भी शायद इस बात की भनक लगी है या नही, यह तो वही जाने, एक बार तो काफी साफ हो चुकी है कि कार्यवाही के तुरंत बाद ही इस तरह की खेल बदस्तूर जारी रहना और बेखौफ होकर फिर से कार्य को करना कहीं ना कहीं कई तरह के आशंकाओं को जन्म दे रहा , अब देखना होगा कि मामले में जिले के कप्तान किस तरह से मामले को संज्ञान लेते हैं और इस बार किस तरह की लगाम लगाने की कवायद में जुटते हैं .....।



0 Comments