ग्राम पंचायत परसट्टी के आश्रित ग्राम नहरडीह, वि.खं. मगरलोड, जि.धमतरी (छ.ग.) में चैन माउटिंग मशीन द्वारा रात दिन (24 घंटे) रेत किया जा रहा है। रेत खनन गांव के तट तक हो चुका है। बरसात में गांव में पानी भर सकता है जिससे गाव में काफी समस्या का सामना भी करना पड़ेगा । जब से रेत खनन हो रहा है तब से गांव का भूमिगत जल स्त्रोत नीचे जा रहा है एवं गांव की भूमि का कटाव हो रहा है, जो कि हम ग्राम वासियों के लिए चिंता का विषय है। ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने पर ठेकेदार द्वारा बदसुसलुकी की जाती है। इस संबंध में पूर्व कलेक्टर महोदय को पंचायत द्वारा 2-3 बार लिखित एवं मौखिक शिकायत किये है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई। जिसके चलते ठेकेदार की हिम्मत और भी बढ़ गई है और वह मनमानी रूप से रेत खनन कर रहा है।
ग्राम वासियो का कहना है कि विषय की गंभीरता को देखते हुए एवं प्राकृतिक संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द ग्राम नहरडीह (महानदी ) से रेत खनन बंद कराने की कृपा करें। कार्यवाही नही होने की दशा में हम समस्त ग्रामवासी आंदोलन करने पर मजबूर होंगे और चक्का जाम भी करेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी |

0 Comments